ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, गाजीपुर की बैठक सम्पन्न
*ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, गाजीपुर की बैठक सम्पन्न* *शोषण के विरुद्ध सचिव संगठन ने बैठक कर जताया रोष* *प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आरपार की लड़ाई का ऐलान* गाजीपुर दिनांक 30 नवंबर, 2025 दिन रविवार को विकास खण्ड सदर के सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, गाजीपुर के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सामूहिक चर्चा के उपरांत ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध एवं अन्य विभागो के कार्य उच्चाधिकारियों द्वारा जबरन भय का वातावरण उत्पन्न कर सचिवों पर दबाव बनाकर कराने की दिन प्रतिदिन बढ़ती प्रवृत्ति पर रोष व्यक्त किया गया। तत्क्रम में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 01 दिसंबर से 04 दिसंबर तक विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।सत्याग्रह/आंदोलन के अगले चरण में माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्रक देने एवं सुनवाई न होने की दशा में अंततः कार्य बहिष्कार का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया। बैठक में समन्वय समिति के अध्यक्ष सूर्यभानु राय, कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, मंत्री पवन पांडे, विनीत राय,मनोज यादव, जयप्रकाश पांडे, कं...