समस्या ज्ञानेश कुमार नहीं, समस्या नरेंद्र मोदी और स्वयं सेवक संघ: पूर्व सीबीआई निदेशक
समस्या ज्ञानेश कुमार नहीं, समस्या नरेंद्र मोदी और स्वयं सेवक संघ: पूर्व सीबीआई निदेशक हिमांशु मिश्र, लखनऊ। सोमवार सीबीआई के पूर्व निदेशक ने केंद्र और राज्य सरकार को घेर लिया। उन्होंने बीजेपी की राजनीति पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व सीबीआई ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर कर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा है कि इस देश में समस्या ज्ञानेश कुमार नहीं है। देश में समस्या नरेंद्र मोदी है। देश के लिए समस्या आरएसएस है, जो अपनी ओछी राजनीति से महत्ववपूर्ण मुद्दों से लोगों को भटका रही है। उन्होंने कहा कि आज ज्ञानेश कुमार है कल कोई और कुमार आएगा। लेकिन उसका कंट्रोल बीजेपी और आरएसएस के हाथों में हो होगा। ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे पूर्व सीबीआई डायरेक्टर एम नागेश्वर राव ने राजनीति में एंट्री लेकर चौंका दिया हैं। उन्होंने सर्वजन सनातन पार्टी बनाई है। एक वक्त पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चिटफंड घोटालों की जांच के लिए चर्चित रहे नागेश्वर राव को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वह सीबीआई चीफ आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच घमसान होने पर ज्वाइंट डायरेक्टर होते हुए ...