जिला कारागार में 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत

 जिला कारागार में 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत 


प्रताप धारा सवाददाता।

अम्बेडकरनगर जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष बंदियों के पुनर्वास और कौशल विकास की दिशा में महत्व पूर्ण पहल की गई | जिलाधिकारी महोदय की प्रेरणा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित आर-सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ) के सहयोग से 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत हुई | 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार परिसर में आयोजित उदघाटन समारोह के माध्यम से किया गया जिसमें कारागार के जेलर आलोक सिंह, डिप्टी जेलर तेजबीर सिंह, सूर्यभान सरोज, सुश्री शीतल जायसवाल, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अग्रणी बैंक प्रबन्धक कमलेश भाष्कर एवं आर-सेटी निदेशक राजेश कुमार उपस्थित रहे | जिला कारागार के जेलर आलोक सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुये कहा कि बंदियों के कौशल विकास में यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी सिद्ध होगा | 

उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगले माह तक आर-सेटी के माध्यम से जिला कारागार में निरुद्ध अन्य बंदियों को इलेक्ट्रिशियन एवं प्लम्बर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा |

अग्रणी बैंक प्रबन्धक द्वारा बंदियों को हुनर प्राप्त करके आत्मनिर्भर बनने एवं समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का आग्रह किया गया | निदेशक आर–सेटी ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं को कुशल प्रशिक्षक द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के वस्त्रों की सिलाई सिखाई जाएगी | प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जो आगे चलकर स्वरोजगार या लघु व्यवसाय में उपयोगी होगा |

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख

बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार