Posts

Showing posts from July, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने धूमधाम से मनाया 119वां स्थापना दिवस: अम्बेडकरनगर में सम्पन्न हुए विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम*

Image
 *बैंक ऑफ बड़ौदा ने धूमधाम से मनाया 119वां स्थापना दिवस: अम्बेडकरनगर में सम्पन्न हुए विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम*  अम्बेडकरनगर, 20 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के कन्वीनर बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज अपनी गौरवशाली विरासत (लीगेसी) और समृद्ध इतिहास को याद करते हुए 119वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया। अम्बेडकरनगर जनपद के अग्रणी बैंक (Lead Bank) के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय और जिले की सभी 43 शाखाओं द्वारा इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न सामाजिक और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्थापना दिवस को यादगार बनाते हुए बैंक द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़ी निम्नलिखित गतिविधियों को सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया: पर्यावरण बचाओ जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया  119 फलदार वृक्षों का रोपण: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए क्षेत्रीय कार्यालय एवं जिले की सभी 43 शाखाओं के परिसर व आसपास कुल 119 फलदार पौधे लगाए गए। मेडिकल कॉलेज सदरपुर के सहयोग से क्षेत्रीय कार्यालय में एक विश...

भीटी एवं कटेहरी विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति (BLBC) की बैठक सम्पन्न ऋण वितरण में तेज़ी के निर्देश

Image
भीटी एवं कटेहरी विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति (BLBC) की बैठक सम्पन्न ऋण वितरण में तेज़ी के निर्देश  अम्बेडक नगर। भीटी एवं कटेहरी विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 की वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan-ACP) की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar), स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए ऋण वितरण में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में रिकवरी प्रमाण पत्र (RC) के मिलान की स्थित...

अग्रणी बैंक कार्यालय में सभी बैंकरों की समीक्षा बैठक संपन्न

Image
अग्रणी बैंक कार्यालय में सभी बैंकरों की समीक्षा बैठक संपन्न: लीड बैंक कार्यालय, अंबेडकर नगर में  जिले की प्रमुख बैंक शाखाओं के प्रबंधकों और जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) कमलेश भास्कर ने की जिसमे जिला उद्योग केंद्र से सहायक आयुक्त शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में PM स्वनिधि योजना, PM सूर्यघर – मुफ़्त बिजली योजना, और अन्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी और लंबित मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगरीय पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता देने वाली PM स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले में प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋणों और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।बेठक में समस्त बेंकों कोनिर्देशित किया गया कि लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करें, नगर निकायों एवं शाखाओं के बीच सक्रिय समन्वय कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करें समस्त प्रायोजित योजनाओं में लक्ष्यों के अनुसार वितरण की गति बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि समस्त बैंक जनहितका...