Posts

Showing posts from August, 2026

जय सिंह बने जिला मंत्री युवाओ की जिला कमेटी में एंट्री

Image
 जय सिंह बने जिला मंत्री युवाओ की जिला कमेटी में एंट्री  अंबेडकरनगर ! लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें आठ-आठ उपाध्यक्ष व मंत्री, तीन महामंत्री शामिल हैं। उपाध्यक्ष रहे विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू को महामंत्री कर दिया गया। लगातार तीसरी बार इन्हें जिला कमेटी में शामिल किया गया है, जबकि युवा मोर्चा के शुभम अग्रहरि की एंट्री भी 'हो गई है। भाजपा 2027 चुनाव को देखते हुए युवा चेहरे को इस बार कार्य समिति मे जगह दी गई है ! नई कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज मिश्र, डा. राना रणधीर सिंह, सुमन पांडेय, अमरेंद्रकांत सिंह, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरि, विवेक मौर्य को सौंपी गई है। वहीं, महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, विनोद कुमार, जिला मंत्री विनय पांडेय,जिला मंत्री जय सिंह,आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला,अभिषेक निषाद, शिवपूजन राजभर बनाए गए हैं। भाजपा ...

गाजीपुर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Image
गाजीपुर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह   सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  मरदह के गेहुडी स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एकता सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध संस्कृति, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जीवंत किया।समारोह का मुख्य आकर्षण भारतीय वायुसेना, नौसेना और सशस्त्र सेनाओं के साहस, वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा पर आधारित प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने दर्शाया कि देश के वीर जवान कठिन परिस्थितियों में भी सीमाओं की रक्षा करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों म...

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Image
 लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,  सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  5वीं उसाकाई डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम कासिमाबाद/वाराणसी। वाराणसी में आयोजित 5वीं उसाकाई डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप-2026 (ओपन कुमिते कराटे चैंपियनशिप) में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, गेहुरी, कासिमाबाद (गाज़ीपुर) के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में वाराणसी सहित आसपास के कई जनपदों के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। चैंपियनशिप में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक एवं प्रमाण-पत्र अपने नाम किए। विद्यालय की श्रेया कुमारी (कक्षा-7) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सार्थक कुमार (कक्षा-8), प्राणिका (कक्षा-4), समृद्धि सिंह (कक्षा-7) तथा प्रशांत यादव (कक्षा-4) ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्याल...