शहीद हरेंद्र यादव की दसवीं शहादत वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि
शहीद हरेंद्र यादव की दसवीं शहादत वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि सत्यप्रकाश की रिपोर्ट पूर्व मंत्री सैयदा शादाब फातिमा ने शहीद को नमन कर सैनिकों के सम्मान की बात कही कासिमाबाद (गाजीपुर): क्षेत्र के ग्राम गाई स्थित शहीदी पार्क देऊपुर में गुरुवार को उरी हमले में शहीद हुए हरेंद्र यादव की दसवीं शहादत वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सैयदा शादाब फातिमा सहित क्षेत्र के लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों और गांव के लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। पूर्व मंत्री सैयदा शादाब फातिमा ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों और शहीदों के कारण ही लोग अपने घरों में सुरक्षित होकर चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पहले शहीद सैनिकों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचने की व्यवस्था नहीं थी। उनके अनुसार, तत्कालीन रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को स...