अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ ने कराया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ ने कराया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश सत्यप्रकाश की रिपोर्ट गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से लंका मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, युवाओं, एवं नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग सत्र के साथ हुआ। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जौनपुर के सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा को संतुलित करने की जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय योग क...