अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ ने कराया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ ने कराया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश


सत्यप्रकाश की रिपोर्ट 


गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से लंका मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, युवाओं, एवं नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग सत्र के साथ हुआ। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।


इस अवसर पर जौनपुर के सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा को संतुलित करने की जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है और करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है, रोगों से बचाव होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर संघचालक सर्वजीत, नगर कार्यवाह हर्ष सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक