Posts

Showing posts from March, 2026

जल संचय को लेकर अंबेडकर नगर में मनाया गया जल अर्पण दिवस

Image
जल संचय को लेकर अंबेडकर नगर में मनाया गया जल अर्पण दिवस  अंबेडकर नगर।  ग्राम मेढ़ी सलेमपुर ब्लॉक बसखारी में जल अर्पण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साधु वर्मा मा० अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा जल संचयन, जल बंधन का कार्यक्रम किया गया एवं नल जल योजना से लाभान्वित परिवारों को जल संचय के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर मेढी सलेमपुर प्राइमरी स्कूल एवं बच्चों द्वारा जल संरक्षण की प्रभात फेरी निकली गई एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर जल निगम से सहायक अभियंता पवन कुमार, नितेंद्र पांडेय,अभिषेक वर्मा, अवर अभियंत धर्मेंद्र प्रसाद एवं मिथुन चक्रवर्ती, ग्रामप्रधान राम मिलन कन्नौजिया एवं वी टी एल फर्म से प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र तिवारी एवं बसखारी ब्लॉक के प्रतिनिधि मानिकेश्वर और शशांक एवं ग्राम वाशी और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे । मेढी सुलेमपुर योजना 2 करोड़ 49 लाख के लगत से निर्मित हुई है इस योजना में कुल 509 परिवार लाभान्वित हो रहे है । 14.9KM कि पाइपलाइन डाली गई है । इस योजना से पिछले छह माह से नियमित जलापूर्ति हो रही है ।

नव नियुक्त जिला महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Image
 नव नियुक्त जिला महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  कासिमाबाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला महामंत्री सुमित तिवारी एवं अवधेश राजभर का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ‘तन्नू’ के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों नेताओं का अभिनंदन करते हुए संगठन में उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। वहीं अवधेश राजभर ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक लाल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ने अम्बेडकरनगर में रचा नया इतिहास

Image
 * मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ने अम्बेडकरनगर में रचा नया इतिहास* *33,718 बेटियों को 785.61 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, बेटियों के सशक्तिकरण में योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि* अम्बेडकरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति सामने आई है। अम्बेडकरनगर जिले में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (एमएसकेवाई) ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिले में अब तक 33,718 बेटियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है, जिसके तहत कुल 785.61 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न चरणों में वितरित की जा चुकी है। यह उपलब्धि हजारों गरीब परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हुई है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख कल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक के विभिन्न पड़ावों पर आर्थिक सहायता देकर परिवारों को बेटी पालन-पोषण के ...

पंचायत सहायक का एकदिवसीय प्रशिक्षण

Image
 पंचायत सहायक का एकदिवसीय प्रशिक्षण सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  गाजीपुर।मरदह ब्लॉक में आज दिनांक 13मार्च 2026 को जनपद गाजीपुर के विकास खंड मरदह के सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल,वाराणसी के मार्गदर्शन में जनपद गाजीपुर के विकास खंड मरदह के सभागार में 30ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड मेंबर तथा पंचायत सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 13/03/2026को पंचायत विकास योजना पर किया गया। शेष ग्राम पंचायत का प्रशिक्षण 14/03/2026 को दिया जायेगा प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत )श्री अजित गुप्ता , ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्य के द्वारा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.  प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत की विकास योजना,के संबंध में जानकारी दी जा रही है ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठक में ही कार्यों की अनुमोदन ग्राम सभा से ले लिया जाय,वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते वक्त वंचित समुदाय, बच्चों और महिलाओं वृद्धों क...