Posts

Showing posts from May, 2026

अतिरिक्त कार्यभार के विरोध में लेखपालों का बड़ा कदम, जमा होने लगे अतिरिक्त चार्ज के बस्ते*

Image
 *अतिरिक्त कार्यभार के विरोध में लेखपालों का बड़ा कदम, जमा होने लगे अतिरिक्त चार्ज के बस्ते*   *सुल्तानपुर।*  खतौनी में अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के बढ़ते दबाव के बीच जिले के लेखपालों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार बढ़ रहे अतिरिक्त कार्यभार और अधिकारियों के कथित उत्पीड़न से नाराज लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज वाली ग्राम पंचायतों के बस्ते जमा करना शुरू कर दिया है। इस कदम से प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल तेज हो गई है। जयसिंहपुर तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में तहसील अध्यक्ष लाल बहादुर श्रीवास्तव की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज के बस्ते जमा किए। लेखपालों का कहना है कि एक ओर शासन स्तर से समयबद्ध तरीके से फार्मर रजिस्ट्री और राजस्व संबंधी कार्य पूरे करने का दबाव है, वहीं दूसरी ओर कई ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा जा रहा है, जिससे कर्मचारियों पर मानसिक और कार्यात्मक दबाव लगातार बढ़ रहा है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि अब कोई भी लेखपाल अपने मूल हलके के अलावा दूसरे क्षेत्र का कार्य नह...
Image
 जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती माताओं को किया गया फल वितरण जहांगीरगंज अंबेडकर नगर।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेश ने आज जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती माताओं को पौष्टिक फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेश ने स्वयं गर्भवती महिलाओं को सेब, केला, संतरा व अन्य मौसमी फल प्रदान किए। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार के महत्व पर महिलाओं को जागरूक भी किया। डॉ. कमलेश ने कहा कि गर्भवती माताओं का अच्छा पोषण ही स्वस्थ बच्चे का आधार है। सीएचसी केंद्र द्वारा नियमित रूप से ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा बहनों तथा स्थानीय महिलाओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही। सभी गर्भवती माताओं ने डॉ. कमलेश के प्रयासों की सराहना की और इस पहल को सराहनीय बताया। डॉक्टर पौनमी देव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर न केवल खुद के लिए बल्कि बच्चे के विकास के लिए भी काम करता है। इसलिए पोषण की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अच्छा पोषण स्वस्थ गर्...

गाजीपुर पुलिस व STF का संयुक्त अभियान: 50 हजार का इनामी हत्यारोपी सन्देश चौधरी गिरफ्तार

Image
  गाजीपुर पुलिस व STF का संयुक्त अभियान: 50 हजार का इनामी हत्यारोपी सन्देश चौधरी गिरफ्तार कासिमाबाद सत्यप्रकाश की रिपोर्ट , गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कासिमाबाद पुलिस, सर्विलांस सेल और एसटीएफ (STF) लखनऊ की संयुक्त टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सन्देश चौधरी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर दीपक राजभर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घेराबंदी कर धरवारकला के पास से दबोचा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा वांछित और इनामी अपराधियों की धड़पकड़ के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सोमवार तड़के करीब 05:15 बजे, मुखबिर की सूचना पर कासिमाबाद थाना प्रभारी सुरेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी सुमित बालियान और एसटीएफ प्रभारी वीरेन्द्र सिंह यादव की टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर ग्राम धरवारकला के पास घेराबंदी की। यहाँ से अभियुक्त सन्देश चौधरी पुत्र मोहन चौधरी (निवासी मल्लाह पुरवा, थाना करंडा...

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में राजेश कुशवाहा बने तहसील अध्यक्ष*

Image
 *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में राजेश कुशवाहा बने तहसील अध्यक्ष* सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  कासिमाबाद, गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई कासिमाबाद की बैठक गुरुवार को तहसील कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से तहसील महामंत्री राजेश कुशवाहा को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार निष्पक्ष होकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, ऐसे में संगठन का कर्तव्य है कि वह उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठा...

ग्रापए बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, नारद जयंती मनाई गई

Image
 ग्रापए बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, नारद जयंती मनाई गई गाजीपुर: सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (ग्रापए) जनपद गाजीपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर प्रदेश संरक्षक के एन राय की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विस्तार देने तथा पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आदि पत्रकार नारद जी की जयंती पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश संरक्षक के एन राय ने औपचारिक रूप से जितेन्द्र कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने कहा कि गाजीपुर इकाई की कार्यशैली प्रदेश में हमेशा अग्रणी रही है। यहां के पदाधिकारी एवं सदस्य अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं, जिसके चलते गाजीपुर इकाई को प्रदेश स्तर पर तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। प्रदेश संरक्षक ...