गाजीपुर पुलिस व STF का संयुक्त अभियान: 50 हजार का इनामी हत्यारोपी सन्देश चौधरी गिरफ्तार

 गाजीपुर पुलिस व STF का संयुक्त अभियान: 50 हजार का इनामी हत्यारोपी सन्देश चौधरी गिरफ्तार



कासिमाबाद सत्यप्रकाश की रिपोर्ट , गाजीपुर।


गाजीपुर पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कासिमाबाद पुलिस, सर्विलांस सेल और एसटीएफ (STF) लखनऊ की संयुक्त टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सन्देश चौधरी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर दीपक राजभर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

घेराबंदी कर धरवारकला के पास से दबोचा

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा वांछित और इनामी अपराधियों की धड़पकड़ के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सोमवार तड़के करीब 05:15 बजे, मुखबिर की सूचना पर कासिमाबाद थाना प्रभारी सुरेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी सुमित बालियान और एसटीएफ प्रभारी वीरेन्द्र सिंह यादव की टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर ग्राम धरवारकला के पास घेराबंदी की। यहाँ से अभियुक्त सन्देश चौधरी पुत्र मोहन चौधरी (निवासी मल्लाह पुरवा, थाना करंडा) को गिरफ्तार किया गया।

हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनाम

गिरफ्तार अभियुक्त थाना कासिमाबाद में दर्ज मु0अ0सं0-14/26 (धारा 103(1), 61(2), 3(5) BNS) में वांछित था। आरोप है कि सन्देश चौधरी ने वादी के 26 वर्षीय पुत्र दीपक राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा 3 मई 2026 को अभियुक्त पर 50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

लंबा आपराधिक इतिहास

23 वर्षीय सन्देश चौधरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध गाजीपुर के करंडा, कासिमाबाद और वाराणसी के लंका थाने में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं:

थाना करंडा: आर्म्स एक्ट और चोरी सहित 5 मामले।

थाना लंका (वाराणसी): चोरी व अन्य धाराओं में मामला।

थाना कासिमाबाद: हत्या का ताजा मामला।

गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम:

कासिमाबाद पुलिस: उ0नि0 सुरेश कुमार (थाना प्रभारी), का0 राजू कुमार, का0 प्रमोद कुमार।

सर्विलांस सेल: हे0का0 जितेन्द्र सिंह, का0 आकाश सिंह, का0 आकाश शुक्ला, का0 अम्बुज मिश्रा।

STF लखनऊ: उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव, हे0का0 नीरज कुमार मिश्रा, हे0का0 प्रभात कुमार, हे0का0 विजेन्द्र नाथ राय, हे0का0 अमित कुमार।

पुलिस द्वारा अभियुक्त को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक