विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक

 *विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक*





अंबेडकर नगर।

यातायात के प्रति जागरूक करते रैली में चलते एआरटीओ सतेंद्र कुमार, सहायक अभियंता पवन कुमार, यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव, परियोजना प्रबंधक सतेंद्र तिवारी और सुरक्षा अधिकारी शमशाद अंसारी व अन्य मौजूद रहे।  


जल जीवन मिशन परियोजना के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रैली निकाली गई। सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने अहम कदम उठाए है। हर साल जनवरी माह में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार अकबरपुर नगर के गाँधी तिराहे से पुरानी तहसील तक एआरटीओ कि अध्यक्षता और सहायक अभियंता पवन कुमार, व यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव के नेतृत्व में करीब दो किलोमीटर तक पैदल रैली निकालकर जागरूकता फैलाई गई, यातायात प्रभारी द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा सपथ दिलाया गया और यातायात नियमों का पालन करने वालों को परियोजना के तरफ से चॉकलेट और पेन दे कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। आपको बता दे कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा एक चिंता का विषय है। बीते कुछ सालों में सड़क दुर्घटना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसको लेकर सरकार ने भी सक्रिय होते हुए कुछ अहम कदम उठाए हैं। हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने और सड़क दुर्घटना के मामलों को कम करने का है।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख

बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार