जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती माताओं को किया गया फल वितरण




जहांगीरगंज अंबेडकर नगर। 


 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेश ने आज जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती माताओं को पौष्टिक फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेश ने स्वयं गर्भवती महिलाओं को सेब, केला, संतरा व अन्य मौसमी फल प्रदान किए। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार के महत्व पर महिलाओं को जागरूक भी किया। डॉ. कमलेश ने कहा कि गर्भवती माताओं का अच्छा पोषण ही स्वस्थ बच्चे का आधार है। सीएचसी केंद्र द्वारा नियमित रूप से ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा बहनों तथा स्थानीय महिलाओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही। सभी गर्भवती माताओं ने डॉ. कमलेश के प्रयासों की सराहना की और इस पहल को सराहनीय बताया। डॉक्टर पौनमी देव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर न केवल खुद के लिए बल्कि बच्चे के विकास के लिए भी काम करता है। इसलिए पोषण की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अच्छा पोषण स्वस्थ गर्भावस्था, सामान्य प्रसव और स्वस्थ बच्चे के जन्म की नींव रखता है।

 स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी सहायता मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। स्वास्थ्य जागरूकता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में डॉ. कमलेश का यह योगदान सराहनीय है।




Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक