नव नियुक्त जिला महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 नव नियुक्त जिला महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत



सत्यप्रकाश की रिपोर्ट 


कासिमाबाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला महामंत्री सुमित तिवारी एवं अवधेश राजभर का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ‘तन्नू’ के आवास पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों नेताओं का अभिनंदन करते हुए संगठन में उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। वहीं अवधेश राजभर ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक लाल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष लल्लू सेठ, महामंत्री सौरभ सिंह, सदानंद चौहान, देवानंद चौहान, विवेक चौहान, ऋषिकेश मिश्रा, रूमान रायल इंद्रीसी, चंचल यादव, मुन्ना शर्मा, सच्चिदानंद प्रजापति, श्यामदेव राजभर, विंध्याचल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव संपन्न