जल संचय को लेकर अंबेडकर नगर में मनाया गया जल अर्पण दिवस
जल संचय को लेकर अंबेडकर नगर में मनाया गया जल अर्पण दिवस
अंबेडकर नगर।
ग्राम मेढ़ी सलेमपुर ब्लॉक बसखारी में जल अर्पण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साधु वर्मा मा० अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा जल संचयन, जल बंधन का कार्यक्रम किया गया एवं नल जल योजना से लाभान्वित परिवारों को जल संचय के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर मेढी सलेमपुर प्राइमरी स्कूल एवं बच्चों द्वारा जल संरक्षण की प्रभात फेरी निकली गई एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर जल निगम से सहायक अभियंता पवन कुमार, नितेंद्र पांडेय,अभिषेक वर्मा, अवर अभियंत धर्मेंद्र प्रसाद एवं मिथुन चक्रवर्ती, ग्रामप्रधान राम मिलन कन्नौजिया एवं वी टी एल फर्म से प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र तिवारी एवं बसखारी ब्लॉक के प्रतिनिधि मानिकेश्वर और शशांक एवं ग्राम वाशी और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे । मेढी सुलेमपुर योजना 2 करोड़ 49 लाख के लगत से निर्मित हुई है इस योजना में कुल 509 परिवार लाभान्वित हो रहे है । 14.9KM कि पाइपलाइन डाली गई है । इस योजना से पिछले छह माह से नियमित जलापूर्ति हो रही है ।


Comments