जय सिंह बने जिला मंत्री युवाओ की जिला कमेटी में एंट्री

 जय सिंह बने जिला मंत्री युवाओ की जिला कमेटी में एंट्री




 अंबेडकरनगर !

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें आठ-आठ उपाध्यक्ष व मंत्री, तीन महामंत्री शामिल हैं। उपाध्यक्ष रहे विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू को महामंत्री कर दिया गया। लगातार तीसरी बार इन्हें जिला कमेटी में शामिल किया गया है, जबकि युवा मोर्चा के शुभम अग्रहरि की एंट्री भी 'हो गई है। भाजपा 2027 चुनाव को देखते हुए युवा चेहरे को इस बार कार्य समिति मे जगह दी गई है !

नई कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज मिश्र, डा. राना रणधीर सिंह, सुमन पांडेय, अमरेंद्रकांत सिंह, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरि, विवेक मौर्य को सौंपी गई है। वहीं, महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, विनोद कुमार, जिला मंत्री विनय पांडेय,जिला मंत्री जय सिंह,आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला,अभिषेक निषाद, शिवपूजन राजभर बनाए गए हैं।

भाजपा की बहुप्रतीक्षित

कार्यसमिति की घोषणा, की गई है, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सेठ, सह कोषाध्यक्ष सागर संगवानी, रामसूरत वर्मा बनाए गए हैं। जिला आइटी संयोजक की जिम्मेदारी मनीष मिश्र, सहसंयोजक सुधांशु ओझा, अंकित अग्रहरि को मिली है। मीडिया संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय, सहसंयोजक अमित सिंह, गिरीश वर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र, सहसंयोजक आकाश कुमार, अरुण राजभर बनाए गए। जिला कार्यालय मंत्री का दायित्व संतोष सिंह बब्लू व सहमंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, निखिल जायसवाल को मिला है।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक