गाजीपुर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
गाजीपुर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
सत्यप्रकाश की रिपोर्ट
मरदह के गेहुडी स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एकता सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध संस्कृति, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जीवंत किया।समारोह का मुख्य आकर्षण भारतीय वायुसेना, नौसेना और सशस्त्र सेनाओं के साहस, वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा पर आधारित प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने दर्शाया कि देश के वीर जवान कठिन परिस्थितियों में भी सीमाओं की रक्षा करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों में भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान को और मजबूत किया।वहीं, विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को समर्पित शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों के त्याग एवं बलिदान की याद ताजा कर दी।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान की कामना की गई।

Comments