जल अर्पण समारोह में जल संरक्षण का संदेश

 जल अर्पण समारोह में जल संरक्षण का संदेश



प्रताप धारा संवाददाता अंबेडकर नगर।

जनपद के ब्लॉक कटेहरी में स्थित ग्राम पंचायत हरिनाथपुर में पेयजल योजना पर आज जल अर्पण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधायक कटेहरी श्री धर्म राज निषाद , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा जी मंडल अध्यक्ष श्री लालबहादुर पाल जी, ग्राम प्रधान श्री पारसनाथ सिंह एवं जल निगम ग्रामीण से अधिशासी अभियंता श्री कमला शंकर , सहायक अभियंता श्री पवन कुमार, श्री नितेंद्र पाण्डेय , श्री अभिषेक वर्मा एवं समस्त जूनियर इंजीनियर और जल जीवन मिशन परियोजना के फर्म से श्री विवेक सेठ जी, परियोजना प्रभारी श्री सतेंद्र तिवारी जी और अन्य परियोजना से संबंधित अधिकारीगण एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।



कार्यक्रम के दौरान जल पदयात्रा, जल बंधन , जल वंदन,जल संकल्प , जल श्रृंगार, एवं लोगों को साफ-सफाई, पानी का संरक्षण, और जल जीवन मिशन की महत्व के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक, जागरूकता गीत, और भाषणों के माध्यम से ग्रामवासियों को पानी के महत्व और साफ-सफाई के बारे में संदेश दिया गया साथ ही साथ गांव के 6 लोगो को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया ।



इस अवसर पर माननीय विधायक जी एवं माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा का कार्यक्रम सभी योजना के घटकों का जल बंधन किया गया एवं जल उपयोगिता का शपथ ग्रहण कराया गया । कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जल संरक्षण से संबंधित नारे लगाए गए। अंत में, बच्चों को पुरस्कार के रूप में कॉपी, पेन, और पेंसिल वितरित किए गए, और उपस्थित ग्रामवासी और कर्मचारीगण में नाश्ता वितरित कराया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख

बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार