अंबेडकर नगर जनपद के भियांव ब्लॉक एवं जलालपुर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (Block Level Bankers Committee – BLBC) की बैठक का आयोजन
प्रताप धारा सवाददाता।
अंबेडकर नगर जनपद के भियांव ब्लॉक एवं जलालपुर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (Block Level Bankers Committee – BLBC) की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan – ACP) 2026-27 के लिए की जा रही तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा वर्ष 2025-26 की एसीपी प्रगति की समीक्षा की गई।
इसके साथ-साथ विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), एग्रीजंक्शन योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi), स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) तथा बैंक खाता खोलने की प्रगति शामिल रही।
बैठक में रिकवरी प्रमाण पत्र (RC) के मिलान तथा राजस्व विभाग एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुसार किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को बिना ऋण से वंचित न रखा जाए।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कमलेश भास्कर, खंड विकास अधिकारी जलालपुर एडीओ भियांव, एडीओ जलालपुर सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments