ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व० बाबू बालेश्वर लाल की जयंती पर पत्रकार गोष्ठी का आयोजन

 *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व० बाबू बालेश्वर लाल की जयंती पर पत्रकार गोष्ठी का आयोजन*


सत्यप्रकाश की रिपोर्ट 





बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ नमन

*गाजीपुर‌*। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की जयंती के अवसर पर एक जनवरी को गाजीपुर में "ग्रामीण विकास में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका" पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों, ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करने के साथ स्व० बालेश्वर लाल जी को हृदय से नमन किया गया‌‌ ‌।

गोष्ठी की शुरुआत बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष सहित सभी लोगों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया ‌। इस मौके पर ग्रापए के जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्रापए के संस्थापक स्व० बाबू बालेश्वर लाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में ग्रामीण पत्रकारों को संगठित करने का बीड़ा उठाया था। जब संसाधनों का पूर्णरूप से अभाव था। उनका जन्म 01जनवरी 1930 रतसर (बलिया) में हुआ था। आपने बीएचयू से राजनीति शास्त्र तथा काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए. की डिग्री हासिल कर जंगली बाबा इंटर कालेज गड़वार बलिया में प्रवक्ता के रुप में योगदान दिया । इसके साथ ही आप पत्रकारिता के क्षेत्र में वाराणसी से प्रकाशित जनवार्ता एवं स्वतंत्र भारत जैसे अखबारों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाना शुरू किया। लेकिन ग्रामीणांचलों के पत्रकारों की जीवनचर्या एवं उनकी होती उपेक्षा को देखते हुए बहुत दुखी हुए और मन में ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों का एक संगठन बनाकर उनकी आवाज उठाने की कोशिश की। इसी के तहत आपने 08 अगस्त 1982 को कुछ पत्रकार साथियों के साथ बलिया जनपद के छोटे से गांव गड़वार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. का गठन कर संसाधन के अभाव में पोस्टकार्डों द्वारा आसपास के जिलों में ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों से सम्बन्ध व सहयोग मांगते हुए ग्रापए की शाखाएं अन्य जनपदों में शुरू करायी। जो आज पूरे प्रदेश के सभी जनपदों के साथ अन्य प्रदेशों में भी ग्रापए स्थापना हो चुकी है। 

गोष्ठी में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिये आज ग्रापए संगठन सर्वोपरि ध्यान दें रहा है। यहीं कारण है कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने जिस 'ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन' की नींव रखी थी, वह आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन बन गया है।

 गोष्ठी में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, जिला महामंत्री विनीत दुबे, सैदपुर तहसील अध्यक्ष प्रहलाद जयसवाल व कासिमाबाद तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा तथा जखनियां तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने पत्रकारों के युवा साथियों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर पत्रकारिता करने की प्रेरणा देते हुए सही रिपोर्टिंग करने की सलाह दी। कार्य में कठिनाईयां आयेगी लेकिन विचलित न हो, यह संगठन सभी के साथ है। गोष्ठी में सदर तहसील के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, जमानियां के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास सिंह, मोहम्दाबाद के जय प्रकाश तथा आज अखबार के चीफ ब्यूरो अरुण कुमार तिवारी आदि लोगों ने भी बाबू बालेश्वर जी को नमन करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए एकजुट रहकर ग्रापए को और सशक्त करने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पांडेय ने सभी का आभार प्रगट करते हुए ग्रापए के पत्रकारों के हित में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।इसके साथ ही संगठन में एकता व अनुशासन बनाये रखते हुए 15 जनवरी 2026 तक अपना सदस्य संख्या बढ़ाया जाने की जानकारी दी। हमारी एकता ही संगठन को सशक्त बनायेगा। आप सभी के साथ मैं सदैव खड़ा हूं और रहूंगा ऋ

 कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता को बनाए रखने और ग्रामीण समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लेते हुए कहा कि

 बाबू बालेश्वर लाल जी ने पत्रकारों को एक परिवार की तरह जोड़ना सिखाया है।आज हम उनके बताए मार्ग पर चलकर ही ग्रामीण भारत की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचा पा रहे हैं। 

संस्थापक जयंती समारोह कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह,नंदलाल गिरी, राधेश्याम यादव पप्पू, शुभम जायसवाल,चंदन पाण्डेय, श्रीमती आशा देवी, आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख

बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार