धूमधाम से मनाया गया पंडित विद्या प्रसाद मिश्र का जन्म दिन
धूमधाम से मनाया गया पंडित विद्या प्रसाद मिश्र का जन्म दिन
प्रताप धारा संवाददाता अंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर जनपद के आलापुर तहसील अंतर्गत हुसेनपुर खुर्द में श्री विद्या प्रसाद मिश्र बालिका विद्यालय में संस्थापक जन्मदिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आलापुर विधानसभा के वर्तमान विधायक त्रिभुवन दत्त ने विद्या प्रसाद मिश्र को शुभकामना प्रेषित की एवं जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के लिए 10 लख रुपए की राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। विद्यालय में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और इसके साथ ही सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के बच्चों ने जन जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों से सब का मन मोह लिया। आकर्षण का केंद्र रही कृष्ण सुदामा की झांकी । लोग गायक अनादि उपाध्याय ने मंच संभालते हुए रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। विद्यालय के संस्थापक श्री विद्या प्रसाद मिश्र का 91 वा जन्म दिन पर सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की एवं आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक अनिल मिश्र ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।




Comments