अभिनव सिन्हा ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात

अभिनव सिन्हा ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात


गाजीपुर के स्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं के समाधान का अनुरोध




गाजीपुर :

लखनऊ प्रवास के दौरान भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के विस्तार व मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की।


इसके बाद अभिनव सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने जनपद गाजीपुर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं की ओर उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और उनके त्वरित समाधान का अनुरोध किया।


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति संकल्पित है।


इस अवसर पर अभिनव सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित पुस्तक “अतुल्यनीय अटल बिहारी वाजपेयी — व्यक्तित्व, विचार व विरासत” भेंट कर आभार प्रकट किया।


इस संबंध में जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता अभिषेक सिंह हिमांशु ने बताया कि “अभिनव सिन्हा क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण और विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं।”

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव संपन्न