दीपक राजभर का हत्याकांड का हुआ खुलासा

 दीपक राजभर का हत्याकांड का हुआ खुलासा 



सत्यप्रकाश की रिपोर्ट 



कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में गत 11 जनवरी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर दीपक राजभर की हत्या की थी। मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें की विवेचना के दौरान पुलिस को हत्या का कारण कुछ और ही दिखाई दिया तो पुलिस उसी तफ्तीश में लग गयी। लोगों से पता चला कि मृतक दीपक गांव की ही एक युवती को लेकर कुछ माह पहले ही फरार हो गया था। उस घटना को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए थे। बाद में आपस में मारपीट भी हुई थी।

विवेचना में इस मामले में पचास हजार रुपए के इनामियां बदमाश और उसके साथियों का नाम प्रकाश में आया। और पुलिस उनकी टोह में लगी रही। इसी क्रम में सोमवार 09 फरवरी की देर रात पुलिस टीम ने टोडार ग्राम से चेकिंग के दौरान, पचास हजार रुपए के इनामियां अपराधी विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश यादव निवासी ग्राम शंकरपुर थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर तथा उसके साथी सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी निवासी ग्राम कौवाभारी बीकापुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मंगलवार 10 फरवरी को उक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त धनन्जय राजभर पुत्र माधव राजभर को उसके घर बेलसड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल .32 बोर मय दो जिन्दा कारतूस .32 बोर, दो मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद कर लिया। अभियुक्त विशाल यादव पर पन्द्रह, सौरभ यादव पर पांच तथा धनन्जय राजभर पर एक अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बेलसड़ी गांव निवासी रामनिवास राजभर के कहने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर दीपक की हत्या की थी और फिर फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में लिप्त संदेश चौधरी, यशवंत यादव, अभिषेक यादव और रामनिवास राजभर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और पुलिस उनकी सुरागरसी में लगी हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजनरायन मय हमराह व उपनिरीक्षक हीरामणि दूबे मय हमराह कोतवाली कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख

बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार