फिल्मी स्टाइल में युवक की गोली मारकर हुई हत्या

 फिल्मी स्टाइल में युवक की गोली मारकर हुई हत्या 


  सत्यप्रकाश की रिपोर्ट 


बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती क्षेत्र में दहशत का माहौल

                           मृतक का फाइल फोटो 

गाज़ीपुर :कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के पास हौसलाबंद बदमाशों ने बेलसड़ी गांव निवासी युवक दीपक राजभर (22 वर्ष ) की रविवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश असलहा हवा में लहराते हुए बाइक से फरार हो गए घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

आस-पास के लोगों ने बताया कि बदमाशों ने फ़ोन करके युवक को बेलसड़ी बाजार में बुलाया और बातचीत के दौरान एक गोली सिर और एक गोली छाती में मार दी।और आराम से फ़िल्मी स्टाइल में असलहा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुट गई हैं।

Comments