कम्पोजिट विद्यालय रायपुर-बाघपुर के नये भवन का हुआ लोकार्पण

 कम्पोजिट विद्यालय रायपुर-बाघपुर के नये भवन का हुआ लोकार्पण




मरदह। गाजीपुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रायपुर-बाघपुर के नये भवन का हुआ लोकार्पण।मालूम हो कि पुराने भवन का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहण किए जाने के बाद कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों को शिक्षा दीक्षा के लिए नये भवन का निर्माण कराया गया।जिसमें 10 कमरों सहित किचन, शौचालय,मूत्रालय,लाईब्रेरी,स्माट क्लास आदि का निर्माण कराया गया।शुक्रवार को जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्रनाथ पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिंह,मंडल धनंजय ओझा,बीईओ दीनानाथ साहनी,ग्राम प्रधान शिवनारायण यादव ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट से पदापर्ण करके लोकार्पण करने का कार्य किया।छात्र-छात्राओं ने दर्जनों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।जिसमें देशभक्ति,लोकगीत,कौव्वाली,भक्ति गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि जितेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गांव में स्थित सरकारी विद्यालयों को मिशन कायाकल्प योजना के तहत सुदृढ करने का कार्य कर रही शिक्षा ही एक ऐसी व्यवस्था है जिसे ग्रहण करने के बाद बांटा नहीं जा सकता,आज हर सरकारी विद्यालय निजी शिक्षण संस्थानों को सीधा टक्कर दें है जो भाजपा सरकार की देन है।इस मौके पर सहायक अध्यापक शैलेश यादव,मंजू गौतम, रामअवध यादव,रूपा गुप्ता,हेमवंती प्रजापति,सुप्रिया सिंह,आशा किरण यादव, रसोईया किरन देवी,रीता देवी,पनवा देवी,

रामाकांत यादव,भीम नरायण यादव, वेदप्रकाश पाण्डेय,आनंद प्रकाश यादव, महेन्द्र नाथ यादव,संध्या सिंह, बृजेश यादव, राजेश गुप्ता, रामनक्षत्र यादव,अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।अंत में प्रधानाध्यापक शिवबचन यादव ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्रम् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए विद्यालय की रसोइया का भी अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया जो चर्चा का विषय बन गया।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव संपन्न