कप कपाती ठंड के बीच ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
कप कपाती ठंड के बीच ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
अलापुर अंबेडकर नगर।
आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा संदहा मजगवा के वर्तमान प्रधान डॉ अब्दुल कलाम ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया। डॉक्टर कलाम ने बताया कि वह अपने निजी पैसे से लगातार एक सप्ताह से जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे हैं अब तक लगभग ढाई सौ कंबल बांटे जा चुके हैं। डॉ अब्दुल कलाम ने बताया कि ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल बांटने का कार्य लगातार जारी रहेगा।

Comments