विजयादशमी उत्सव पर स्वयंसेवकों ने दिया एकता का संदेश

 विजयादशमी उत्सव पर स्वयंसेवकों ने दिया एकता का संदेश




सत्यप्रकाश की रिपोट ग़ाज़ीपुर 


कासिमाबाद गाजीपुरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को क्षेत्र के बासुदेवपुर मंडल अंतर्गत बहादीपुर-क्यामपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकार्यवाह विपिन ने विधिवत शस्त्र पूजन कर किया।


शस्त्र पूजन के उपरांत स्वयंसेवकों का अनुशासनबद्ध पथ संचलन शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बहादीपुर, क्यामपुर होते हुए कम्पोजिट विद्यालय बासुदेवपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। गणवेशधारी स्वयंसेवक पंक्तिबद्ध होकर एकता, अनुशासन और संगठन का संदेश दे रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।


मुख्य वक्ता विपिन ने अपने संबोधन में कहा कि संघ की स्थापना उस समय हुई जब देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी के मार्गदर्शन में संघ ने देशभर में संगठन का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के दौरान स्वयंसेवकों ने मानवता की मिसाल पेश की और अनेक मुस्लिम माताओं-बहनों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।


विपिन ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक सदैव राष्ट्रसेवा में अग्रणी रहे हैं — चाहे युद्धकाल में दिल्ली के ट्रैफिक संचालन की जिम्मेदारी निभानी हो या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य। स्वतंत्रता के बाद स्वयंसेवकों को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लालकिले की परेड में आमंत्रित किया था। महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वयं संघ शिविर में गए थे और संघ कार्य की सराहना की थी। सरदार पटेल और लाल बहादुर शास्त्री ने भी कहा था कि देश संकट में होगा तो संघ के स्वयंसेवक ही सबसे पहले सेवा में उतरेंगे।


उन्होंने बताया कि समाज में संतुलन और समरसता बनाए रखने का कार्य भी संघ करता है। राम मंदिर की पहली ईंट दलित समाज के कामेश्वर चौपाल द्वारा रखी गई थी। काशी में चारों शंकराचार्यों ने डोम राजा के यहां भोजन कर समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया। संघ ने अपनी शताब्दी यात्रा में उपेक्षा, विरोध, सहयोग और सहभाग — इन चार अवस्थाओं से गुजरते हुए वर्तमान स्वरूप पाया है।


शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ ने ‘पंच परिवर्तन’ का संकल्प लिया है सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी भाव जागरण।


इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख जितेन्द्र, विनोद, दुर्गेश, रविकांत उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, अवनीश, हरिकेश, धनंजय मिश्रा, मोहित, अनुराग, विनय पाठक, ग्राम प्रधान रंजीत सिंह धर्मेंद्र सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रकेश सिंह ने की।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख