हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता पर दिया गया बल
हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता पर दिया गया बल सत्यप्रकाश की रिपोर्ट कासिमाबादक्षेत्र के ग्राम पंचायत बासुदेवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदुम्न दास महाराज ने कहा कि भारत केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि एक विचार और जीवन-दर्शन है। हमारी पहचान सनातन संस्कृति से है, जिसने सहस्राब्दियों से राष्ट्र को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज समाज को जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने के प्रयास हो रहे हैं। कुछ लोग थोड़े से लालच में अपना सनातन धर्म बदल रहे हैं, जबकि उन्हें गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों फतेह सिंह और जोरावर सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने दीवार में चुनवा दिए जाने के बावजूद अपना धर्म नहीं छोड़ा। मुख्य वक्ता ने कहा कि मातृशक्ति के बिना समाज अधूरा है। संस्कार, सेवा और संगठन में माताओं-बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिवार के माध्यम से वही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखती हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र नाथ सिंह ने स्वदेशी पर बल...