ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित

 ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित



बाराबंकी। शनिवार को विकास खंड हरख में ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सतरिख में कराया गया। ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता में समस्त न्याय पंचायत स्तर पर विजेता 32 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के विकास के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा में स्पेलिंग लिखवाई गई। प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय पचासी की श्रेया, उच्च प्राथमिक स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय तमारसेपुर की आकांक्षा वर्मा, कंपोजिट विद्यालय(6 से 8) में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर की रोली तथा कंपोजिट विद्यालय(1 से 5) में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद की वर्तिका विजेता रही, जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अर्चना ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर ए आर पी श्री अमित वर्मा, अनुज श्रीवास्तव, संकुल शिक्षक सुप्रभा तिवारी एवं ऋषि टंडन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक