Posts

Showing posts from August, 2025

जर्जर दीवाल गिरने से बाल बाल बची बच्चियां

Image
जर्जर दीवाल गिरने से बाल बाल बची बच्चियां  मरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोजापुर‌ (बालचन्दपुर) के निवासी सिद्धी राम सन ऑफ स्वर्गीय सखरज राम के घर पर सायं 8: 10 मिनट पर बगल की मिट्टी की दीवाल हमारे दीवाल से तीन फीट की दूरी पर थी। जो नीचे से मिट्टी की दीवाल जर्जर हो चुकी थी। जब मिट्टी की दीवार पलटी तो सिधा हमारे दिवाल पर आ गई।उसी दौरान हमारी भी दीवाल साथ में गिर गई। सिद्धि राम की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि खाना बना रही हमारी दो बच्चिया प्रियंका ,मधु, अपनी जान बचाकर किसी तरह से घर से बाहर निकाल पाई और बाल-बाल बची। दीवाल गिरने की आवाज सुनकर घर के अगल-बगल और गांव के लोग मौके पर आ गए। सूत्रों के अनुसार और सिद्धि राम की पत्नी प्रमिला देवी बताया कि किसी तरीके से गरीबी में करकट डाल करके दीवाल पर जीवन यापन कर रहे थे नुकसान में करकट और साइकिल खाना बनाने वाला सारा सामग्री दब कर खराब हो गया।और रसोई वाले घर में खाना बनाने वाले जितने भी सामग्री थे। राशन संबंधित बर्तन सब एकाएक दब गया। दीवाल की आवाज सुनकर दो बच्चिया जान बचाने में कामयाब रही। सिद्धि राम कि पांच बच्चीया , प्रियंका, मधु, सुंदर,...

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में नेशनल स्पोर्ट्स -डे पूरे धूमधाम से मनाया गया

Image
 लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में नेशनल स्पोर्ट्स -डे पूरे धूमधाम से मनाया गया  सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  कासिमाबाद। स्थित गेहूंणी लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में आज नेशनल स्पोर्ट्स डे पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह दिन मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस और उनके खेल के प्रति समर्पण भाव को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री राम लखन यादव जी के द्वारा किया गया। बच्चों ने मार्च पास कर अपने-अपने हाउस ग्रीन, रेड, ऐलो और ब्लू का झंडा फहराते हुए सलामी दी। प्रधानाचार्य श्रीमती एकता सिंह ने बच्चों को पक्षपात रहित खेल की शपथ दिलाई जिसके साथ खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया। जिसमें बच्चों ने कक्षा बार रेस, रिले रेस, हर्डल, लेमन एंड स्पून रेस, सेक रेस मे पूरा जोश दिखाया। वही सातपुट और टग ऑफ वार में अपना पूरा दम खम झोंक दिया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिरहा सम्राट स्वर्गीय पंडित परशुराम के प्रिय शिष्य अवधेश यादव की हुई मौत। परिवार में शोक की लहर

Image
 अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिरहा सम्राट स्वर्गीय पंडित परशुराम के प्रिय शिष्य अवधेश यादव की हुई मौत। परिवार में शोक की लहर सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  गाजीपुर। स्थानीय कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कागदीपुरा गांव के सामने कासिमाबाद गाजीपुर मार्ग के पास देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुकहा गांव निवासी 60 वर्षीय अवधेश यादव की मौत हो गई। मिले सूत्रों के अनुसार वह पर पराहु बाबा मंदिर पर भंडारे में कीर्तन गाकर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। बताया जाता है कि पराहु बाबा मंदिर पर सीधा पिसान लेकर गए थे साधु संतों को भोजन करने के लिए जैसे कीर्तन खत्म हुआ। आते हुए।रास्ते में यह हादसा हुआ पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक अवधेश यादव बिरहा सम्राट स्वर्गीय पंडित परशुराम के प्रिय शिष्य थे और आध्यात्मिक बिरहा गायक भी थे। भजन कीर्तन गायक के रूप में भी चर्चित थे। छोटे पुत्र अमरनाथ यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी है

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल के सभागार में पेरेंट्स ओरिएंटेशन का आयोजन

Image
  कासिमाबाद। स्थित गेहूंडी लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल के सभागार में आज पेरेंट्स ओरिएंटेशन का आयोजन किया गया।   जिसमें अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी भागीदारी और उपस्थिति दर्ज कराई। नई शिक्षा नीति और बदलता पाठ्यक्रम और उनसे होने वाली सभी समस्या और अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान करने की चेष्ठा की गई।  इस अवसर पर वाराणसी के विशिष्ट सलाहकार एवं बाल विशेषज्ञ श्री अक्षय जी ने उपस्थित होकर सभी अभिभावकों के साथ बच्चों और स्कूलों से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उनकी समस्या का समाधान करने का भी भरपूर प्रयास किया अभिभावक काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए अपनी बात को बेबाकी से कहकर एवं समाधान  पाकर संतुष्ट भी हुए।  विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रुकता सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को आश्वासन दिया कि बच्चों की शिक्षा के लिए एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रकार के प्रयास निरंतर किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने भी अभिभावकों का भरपूर साथ और सहयोग किया।

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Image
 लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  सत्य प्रकाश गाज़ीपुर।  गाजीपुर के कासिमाबाद स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पूरे गर्व, जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही परिसर देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा । विद्यालय के निर्देशक राम लखन यादव ने ध्वजारोहण कर पर्व का शुभारंभ किया। बच्चों ने देशभक्ति और शहीदों के नाम के नारे लगाए। स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई । बच्चों द्वारा स्वागत गीत गया गया और देशभक्ति गीत से समां बांध दिया। देश के लिए समर्पित जवानों से प्रेरित होकर बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को देश के प्रति नमन करने को मानो विवश कर दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया विद्यालय प्रधानाचार्य एकता सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए देश के लिए अपने स्वार्थ के ऊपर उठने की बात कही और देशहित के कार्यों के लिए सभी से संकल्प लेकर सभी बच्चों, स्टाफ एवं अतिथियों को मिष्ठान वितरित किया गया।