जर्जर दीवाल गिरने से बाल बाल बची बच्चियां

जर्जर दीवाल गिरने से बाल बाल बची बच्चियां 



मरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोजापुर‌ (बालचन्दपुर) के निवासी सिद्धी राम सन ऑफ स्वर्गीय सखरज राम के घर पर सायं 8: 10 मिनट पर बगल की मिट्टी की दीवाल हमारे दीवाल से तीन फीट की दूरी पर थी। जो नीचे से मिट्टी की दीवाल जर्जर हो चुकी थी। जब मिट्टी की दीवार पलटी तो सिधा हमारे दिवाल पर आ गई।उसी दौरान हमारी भी दीवाल साथ में गिर गई। सिद्धि राम की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि खाना बना रही हमारी दो बच्चिया प्रियंका ,मधु, अपनी जान बचाकर किसी तरह से घर से बाहर निकाल पाई और बाल-बाल बची। दीवाल गिरने की आवाज सुनकर घर के अगल-बगल और गांव के लोग मौके पर आ गए। सूत्रों के अनुसार और सिद्धि राम की पत्नी प्रमिला देवी बताया कि किसी तरीके से गरीबी में करकट डाल करके दीवाल पर जीवन यापन कर रहे थे नुकसान में करकट और साइकिल खाना बनाने वाला सारा सामग्री दब कर खराब हो गया।और रसोई वाले घर में खाना बनाने वाले जितने भी सामग्री थे। राशन संबंधित बर्तन सब एकाएक दब गया। दीवाल की आवाज सुनकर दो बच्चिया जान बचाने में कामयाब रही। सिद्धि राम कि पांच बच्चीया , प्रियंका, मधु, सुंदर, सोना, गुंजन है। सिद्धि राम जो बहुत गरीब व्यक्ति हैं और मजदूरी करके अपने परिवार कि जीवीका चलाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन