Posts

Showing posts from February, 2026

हाईकोर्ट से संध्या देवी को राहत, पदच्युत करने का आदेश निरस्त

Image
 हाईकोर्ट से संध्या देवी को राहत, पदच्युत करने का आदेश निरस्त  सत्यप्रकाश की रिपोर्ट गाजीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सनेहुआ की ग्राम प्रधान संध्या देवी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी पदच्युत करने का आदेश निरस्त कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के आदेश संख्या 4846 दिनांक 21 अक्टूबर 2025 द्वारा संध्या देवी को उ.प्र. पंचायती राज अधिनियम, 1947 की धारा 95 (1) (छः) (III) के अंतर्गत शासनादेश संख्या 730/33-3-2022-11/2022 दिनांक 26 अप्रैल 2022 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए ग्राम प्रधान पद से पदच्युत कर दिया गया था। इस आदेश के विरुद्ध संध्या देवी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी। न्यायालय ने 5 फरवरी 2026 को पारित आदेश में जिला मजिस्ट्रेट के 21 अक्टूबर 2025 के आदेश को विधिक रूप से अस्थिर मानते हुए निरस्त कर दिया। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व का आदेश संख्या 4846 दिनांक 21.10.2025 को निरस...

दीपक राजभर का हत्याकांड का हुआ खुलासा

Image
 दीपक राजभर का हत्याकांड का हुआ खुलासा  सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में गत 11 जनवरी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर दीपक राजभर की हत्या की थी। मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें की विवेचना के दौरान पुलिस को हत्या का कारण कुछ और ही दिखाई दिया तो पुलिस उसी तफ्तीश में लग गयी। लोगों से पता चला कि मृतक दीपक गांव की ही एक युवती को लेकर कुछ माह पहले ही फरार हो गया था। उस घटना को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए थे। बाद में आपस में मारपीट भी हुई थी। विवेचना में इस मामले में पचास हजार रुपए के इनामियां बदमाश और उसके साथियों का नाम प्रकाश में आया। और पुलिस उनकी टोह में लगी रही। इसी क्रम में सोमवार 09 फरवरी की देर रात पुलिस टीम ने टोडार ग्राम से चेकिंग के दौरान, पचास हजार रुपए के इनामियां अपराधी विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश यादव निवासी ग्राम शंकरपुर थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर तथा उसके साथी सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी निवासी ग्राम कौवाभारी बीकापुर थाना कोतवाली जनपद गाज...

हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

Image
  कासिमाबाद (गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा स्थित रामलीला मैदान परिसर में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदुत्व की अवधारणा को स्पष्ट किया और सनातन संस्कृति को विश्व की प्राचीनतम, वैज्ञानिक व जीवन मूल्यों से परिपूर्ण संस्कृति बताया। वक्ताओं ने कहा कि सनातन परंपरा केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि समाज, परिवार और राष्ट्र के समग्र विकास की जीवन शैली है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रस्तावित पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यक्षको जन-जन के जीवन में उतारने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन मूल तत्वों को अपनाकर ही समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास साक्षी है कि जहां हिंदू समाज कमजोर या विभाजित हुआ, वहां देश की एकता और अखंडता को क्षति पहुंची। हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण ...

जल अर्पण समारोह में जल संरक्षण का संदेश

Image
 जल अर्पण समारोह में जल संरक्षण का संदेश प्रताप धारा संवाददाता अंबेडकर नगर। जनपद के ब्लॉक कटेहरी में स्थित ग्राम पंचायत हरिनाथपुर में पेयजल योजना पर आज जल अर्पण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधायक कटेहरी श्री धर्म राज निषाद , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा जी मंडल अध्यक्ष श्री लालबहादुर पाल जी, ग्राम प्रधान श्री पारसनाथ सिंह एवं जल निगम ग्रामीण से अधिशासी अभियंता श्री कमला शंकर , सहायक अभियंता श्री पवन कुमार, श्री नितेंद्र पाण्डेय , श्री अभिषेक वर्मा एवं समस्त जूनियर इंजीनियर और जल जीवन मिशन परियोजना के फर्म से श्री विवेक सेठ जी, परियोजना प्रभारी श्री सतेंद्र तिवारी जी और अन्य परियोजना से संबंधित अधिकारीगण एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जल पदयात्रा, जल बंधन , जल वंदन,जल संकल्प , जल श्रृंगार, एवं लोगों को साफ-सफाई, पानी का संरक्षण, और जल जीवन मिशन की महत्व के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक, जागरूकता गीत, और भाषणों के माध्यम से ग्रामवासियों को पानी के महत्व और साफ-सफाई के बारे में संदे...