आलापुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत हुई लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्तगण मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार कब्जे से लूट के 42,150 रु0 नकद बरामद, अंकित यादव उर्फ टोनी पुत्र हरिशचन्द नि0ग्राम मधुबाना थाना जहागीरगंज तथा संतोष प्रजापति पुत्र स्व0 झिनकू प्रजापति नि0 लखनडीह थाना जहागीरगंज मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार

आलापुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत हुई लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्तगण मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार कब्जे से लूट के 42,150 रु0 नकद बरामद, 

अंकित यादव उर्फ टोनी पुत्र हरिशचन्द नि0ग्राम मधुबाना थाना जहागीरगंज तथा संतोष प्रजापति पुत्र स्व0 झिनकू प्रजापति नि0 लखनडीह थाना जहागीरगंज मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार







 

अम्बेडकर नगर। 

          घटना के बारे में उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.07.2023 को सुबह आलापुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मसेना मिर्जापुर के निकट रोड पर एक व्यक्ति द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि वह समय करीब 10:30 बजे अपने जन सेवा केंद्र में वितरण करने के लिए 68,000 रुपए बैंक से निकालकर ले जा रहा था तभी रास्ते में दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उससे उसका लैपटॉप और रुपए छीन लिए गए उक्त सूचना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 200/23 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम दो अज्ञात बाइक सवार थाना को0 आलापुर जनपद अंबेडकरनगर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही थी इसी क्रम में लूट की घटना के सन्दर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित एवं घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश किये गये थे इसी क्रम में आज दिनाँक 21.07.2023 को थाना को0 आलापुर पुलिस टीम देखभाल/भ्रमण क्षेत्र, रात्रि गस्त व तलाश वाछिंत/वाहन चेकिंग में रामनगर चौराहे पर मौजूद थी कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जनसेवा केन्द्र वाले दिनेश यादव निवासी मसेना मिर्जापुर के साथ नहर पर लूट करने वाले व्यक्ति न्योरी से रामनगर की तरफ मोटरसाइकिल से आ रहे हैं थोडी देर इन्तजार करने पर न्योरी की तरफ से मोटर साइकिल आती हुई दिखायी देने पर पुलिस टीम द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर पीछे की तरफ मुडकर तेजी से न्योरी की तरफ भागने का प्रयास करने लगे तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करने के कारण रामनगर महुवर पंचवटी गैस एजेन्सी तिराहा पर अभियुक्तगणों की मोटर साइकिल अनियन्त्रित होकर गिर गयी पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी करने पर दोनों व्यक्ति ललकारते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को नियंत्रित करने हेतु आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी जिससे दोनों व्यक्ति पैर में गोली लगने से मौके पर ही गिर गये जिन्हे मौके पर समय करीब 02.05 बजे पुलिसटीम द्वारा हिरासत में लिया गया पकडे गये व्यक्तियों से नाम पूछने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम अंकित यादव उर्फ टोनी पुत्र हरिश्चन्द नि0 मधुबाना थाना जहाँगीरगंज अ0नगर बताया व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष प्रजापति पुत्र स्व0 झिनकू प्रजापति नि0 लखनडीह थाना जहाँगीरगंज अ0नगर बताया एवं तलाशी से 42150 रुपये नकद लूट के व अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद मोटर साईकिल व एक अदद तमंचा .315 बोर व तीन अदद खोखा कारतूस .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद देशी तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तगण का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर के  सम्बन्धित  मु0अ0सं0 200/2023 धारा 392/ 411 भा0द0वि0 थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर से है जिन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया एवं घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।


नाम व पता गिरफ्तार/घायल अभियुक्त-

*01.* अंकित यादव उर्फ टोनी पुत्र हरिशचन्द नि0ग्राम मधुबाना थाना जहागीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 24 वर्ष 

*02.* संतोष प्रजापति पुत्र स्व0 झिनकू प्रजापति नि0 लखनडीह थाना जहागीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 25 वर्ष


*विवरण बरामदगी-*

*01.* लूट के 42,150 रु0 नकद

*02.* एक अदद मोटर साईकिल

*03.* एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर

*04.* तीन अदद खोखा कारतूस .315 बोर

*05.* एक अदद जिन्दा कारतूस .315

*06.* एक अदद देशी तमन्चा 12 बोर

*07.* एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर

*08.* एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर


*विवरण आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभि0 अंकित यादव उर्फ टोनी उपरोक्त-*

*01.* मु0अ0सं0 200/23 धारा 392/ 411 भा0द0वि0 थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर 

*02.* मु0अ0 सं0 212/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आलापुर जनपद अम्बेडकनगर

*03.* मु0अ0 सं0 213/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आलापुर जनपद अम्बेडकनगर

*04.* मु0अ0सं0 275/22  धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर 

*05.* मु0अ0सं0 225/22 धारा 394/ 411/34 भा0द0वि0 थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर 

*06.* मु0अ0सं0 197/22 धारा 380/457/ 411 भा0द0वि0 थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर 

*07.* मु0अ0सं0 155/22 धारा 380/457/ 411 भा0द0वि0 थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर 

*08.* मु0अ0सं0 92/22 धारा 379 भा0द0वि0 थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर 

*09.* मु0अ0सं0 155/22 धारा 380/457/ 411 भा0द0वि0 थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर 

*10.* मु0अ0सं0 119/17 धारा 392/506/ 411 भा0द0वि0 थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर 


*विवरण आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभि0 संतोष प्रजापति उपरोक्त-*

*01.* मु0अ0सं0 200/2023 धारा 392/ 411 भा0द0वि0 थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर 

*02.* मु0अ0 सं0 212/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आलापुर जनपद अम्बेडकनगर

*03.* मु0अ0 सं0 214/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आलापुर जनपद अम्बेडकनगर

*04.* मु0अ0 सं0 56/22  धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकनगर


*विवरण गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम(थाना को0 आलापुर)-*

*01.* प्र0नि0 पंडित त्रिपाठी 

*02.* व0उ0नि0 गुड्डूराम  

*03.* उ0नि0 जैद अहमद 

*04.* का0 मनीष  यादव द्वितीय 

*05.* का0 पवन रस्तोगी




Comments

Popular posts from this blog

ज्वैलरी की दुकान से चोरी के मामले में बसखारी पुलिस ने ज्वैलरी सहित दो आरोपी को किया गिरफ्तार, भरत लाल की दुकान से हुई थी चोरी

भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, भीम आर्मी के जिला सचिव रजत आर्य ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा देने की मांग की