आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न

 



रिपोर्ट अभिषेक सिंह जलालपुर अंबेडकर नगर । 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम रविवार  को सत्य गोविंद इंटर कॉलेज दुल्हुपुर बाजार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग बौद्धिक प्रमुख राजेन्द्र ने अपने बौद्धिक संबोधन में कहा कि आज राष्ट्र जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है उसका समाधान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा ही है, क्योंकि प्रजातंत्र की सफलता प्रबुद्ध नागरिक के कंधों पर होती है और इस देश के नागरिकों को प्रबुद्ध बनाने का काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल 1925 से ही करते आ रही है। जनमानस में यह विचार आता है कि युग पुरुष बलराम हेडगेवार यदि संघ की स्थापना नहीं किए होते तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। संघ अपनी शाखा के माध्यम से अपने स्वयं सेवकों के जिन गुणों को उतारना चाहती है, उसमें यह धरती हमारी मां है, इसपर बसने वाले जितने भी लोग हैं सभी हमारे बंधु बांधव हैं। इस धरती पर पेड़-पौधे, पशु पक्षी सब एकत्व भाव से हममें समाहित है। हिन्दुओं का यही परम वेदांत दर्शन भी है। संघ यह मानता है कि जब तक देश में आदर्श से प्रेरित नैतिक व्यक्तित्व की पृष्ठभूमि नहीं बनती है तबतक हम इसको पुन: विश्वगुरु के सिंहासन पर नहीं बैठा सकते। इस अवसर सामाजिक समरसता प्रमुख खण्ड संघचालक उमापति जिला सेवा प्रमुख रमेश खण्ड कार्यवाह अनिल जिला धर्म जागरण प्रमुख धर्मेश जिला सहशारीरिक प्रमुख नवनीत कार्यकारणी सदस्य दीपक ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्ता उमाकान्त तिवारी,अखलेश मिश्रा, सुकुन्दलाल गुप्ता,प्रवीण गौड़, मुकेश निषाद, अभिषेक सिंह,दिनेश यादव,ऋषभ सिंह आदि मौजूद थे।



Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन