Posts

Showing posts from January, 2026

जिला कारागार में 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत

Image
 जिला कारागार में 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत  प्रताप धारा सवाददाता। अम्बेडकरनगर जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष बंदियों के पुनर्वास और कौशल विकास की दिशा में महत्व पूर्ण पहल की गई | जिलाधिकारी महोदय की प्रेरणा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित आर-सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ) के सहयोग से 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत हुई |  कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार परिसर में आयोजित उदघाटन समारोह के माध्यम से किया गया जिसमें कारागार के जेलर आलोक सिंह, डिप्टी जेलर तेजबीर सिंह, सूर्यभान सरोज, सुश्री शीतल जायसवाल, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अग्रणी बैंक प्रबन्धक कमलेश भाष्कर एवं आर-सेटी निदेशक राजेश कुमार उपस्थित रहे | जिला कारागार के जेलर आलोक सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुये कहा कि बंदियों के कौशल विकास में यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी सिद्ध होगा |  उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगले माह तक आर-सेटी...

अंबेडकर नगर जनपद के भियांव ब्लॉक एवं जलालपुर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (Block Level Bankers Committee – BLBC) की बैठक का आयोजन

Image
प्रताप धारा सवाददाता। अंबेडकर नगर जनपद के भियांव ब्लॉक एवं जलालपुर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (Block Level Bankers Committee – BLBC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan – ACP) 2026-27 के लिए की जा रही तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा वर्ष 2025-26 की एसीपी प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), एग्रीजंक्शन योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi), स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) तथा बैंक खाता खोलने की प्रगति शामिल रही। बैठक में रिकवरी प्रमाण पत्र (RC) के मिलान तथा राजस्व विभाग एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुसार किया जाए तथा पात्र लाभार...

धूमधाम से मनाया गया पंडित विद्या प्रसाद मिश्र का जन्म दिन

Image
 धूमधाम से मनाया गया पंडित विद्या प्रसाद मिश्र का जन्म दिन प्रताप धारा संवाददाता अंबेडकर नगर अंबेडकर नगर जनपद के आलापुर तहसील अंतर्गत हुसेनपुर खुर्द में श्री विद्या प्रसाद मिश्र बालिका विद्यालय में संस्थापक जन्मदिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आलापुर विधानसभा के वर्तमान विधायक त्रिभुवन दत्त ने विद्या प्रसाद मिश्र को शुभकामना प्रेषित की एवं जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के लिए 10 लख रुपए की राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। विद्यालय में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और इसके साथ ही सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के बच्चों ने जन जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों से सब का मन मोह लिया। आकर्षण का केंद्र रही कृष्ण सुदामा की झांकी । लोग गायक अनादि उपाध्याय ने मंच संभालते हुए रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। विद्यालय के संस्थापक श्री विद्या प्रसाद मिश्र का 91 वा जन्म दिन पर सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की एवं आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक अनिल मिश्र ने सभी अतिथियो...

अंबेडकरनगर में 77वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा व देशभक्ति के साथ भव्य रूप से संपन्न

Image
 * अंबेडकरनगर में 77वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा व देशभक्ति के साथ भव्य रूप से संपन्न* *कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन तक गूंजा राष्ट्रगान, हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस* *मत्स्य मंत्री संजय निषाद व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में मनाया गया गणतंत्र दिवस* *संविधान, एकता और राष्ट्रवाद का संदेश देता अंबेडकरनगर का गणतंत्र दिवस समारोह* अंबेडकरनगर, 26 जनवरी 2026। जनपद अंबेडकरनगर में 77वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर जनपद भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।          गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने प्रातः 08:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा संविधान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्सना बंधु, अपर उप जिलाधिकारी श्री राजेश सिंह, उ...

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक

Image
 *विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक* अंबेडकर नगर। यातायात के प्रति जागरूक करते रैली में चलते एआरटीओ सतेंद्र कुमार, सहायक अभियंता पवन कुमार, यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव, परियोजना प्रबंधक सतेंद्र तिवारी और सुरक्षा अधिकारी शमशाद अंसारी व अन्य मौजूद रहे।   जल जीवन मिशन परियोजना के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रैली निकाली गई। सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने अहम कदम उठाए है। हर साल जनवरी माह में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार अकबरपुर नगर के गाँधी तिराहे से पुरानी तहसील तक एआरटीओ कि अध्यक्षता और सहायक अभियंता पवन कुमार, व यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव के नेतृत्व में करीब दो किलोमीटर तक पैदल रैली निकालकर जागरूकता फैलाई गई, यातायात प्रभारी द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा सपथ दिलाया गया और यातायात नियमों का पालन करने वालों को परियोजना के तरफ से चॉकलेट और पेन दे कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। आ...

फिल्मी स्टाइल में युवक की गोली मारकर हुई हत्या

Image
 फिल्मी स्टाइल में युवक की गोली मारकर हुई हत्या    सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती क्षेत्र में दहशत का माहौल                            मृतक का फाइल फोटो  गाज़ीपुर :कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के पास हौसलाबंद बदमाशों ने बेलसड़ी गांव निवासी युवक दीपक राजभर (22 वर्ष ) की रविवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश असलहा हवा में लहराते हुए बाइक से फरार हो गए घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि बदमाशों ने फ़ोन करके युवक को बेलसड़ी बाजार में बुलाया और बातचीत के दौरान एक गोली सिर और एक गोली छाती में मार दी।और आराम से फ़िल्मी स्टाइल में असलहा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुट गई हैं।

कप कपाती ठंड के बीच ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Image
  कप कपाती ठंड के बीच ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल  अलापुर अंबेडकर नगर।  आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा संदहा मजगवा के वर्तमान प्रधान डॉ अब्दुल कलाम ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया। डॉक्टर कलाम ने बताया कि वह अपने निजी पैसे से लगातार एक सप्ताह से जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे हैं अब तक लगभग ढाई सौ कंबल बांटे जा चुके हैं। डॉ अब्दुल कलाम ने बताया कि  ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल बांटने का कार्य लगातार जारी रहेगा ।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व० बाबू बालेश्वर लाल की जयंती पर पत्रकार गोष्ठी का आयोजन

Image
 *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व० बाबू बालेश्वर लाल की जयंती पर पत्रकार गोष्ठी का आयोजन* सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ नमन *गाजीपुर‌*। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की जयंती के अवसर पर एक जनवरी को गाजीपुर में "ग्रामीण विकास में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका" पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों, ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करने के साथ स्व० बालेश्वर लाल जी को हृदय से नमन किया गया‌‌ ‌। गोष्ठी की शुरुआत बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष सहित सभी लोगों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया ‌। इस मौके पर ग्रापए के जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्रापए के संस्थापक स्व० बाबू बालेश्वर लाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में ग्रामीण पत्रकारों को संगठित करने का बीड़ा उठाया था। जब संसाधनों का पूर्णरूप से अभाव था। उनका जन्म 01जनवरी 1930 रतसर (बलिया) में हुआ था। ...