21 जून से 30 जून तक घर घर सम्पर्क अभियान जारी

 



अंबेडकर नगर ।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की कार्यकाल पूरा करने पर भाजपा पूरे माह विभिन्न अभियान चला रही है।21 जून से 30 जून तक घर घर सम्पर्क अभियान चल रहा है।

       भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत टांडा विधान सभा क्षेत्र के सुलेमपुर शक्ति केंद्र में लोगों से सम्पर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से देश के विकास की गंगा गांवों और शहरी क्षेत्रों में बहाई है वह ऐतिहासिक विकास और उपलब्धियों के रूप में जाना जायेगा।कहा कि भाजपा सरकार ही देश की विकास यात्रा को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।पूर्वर्ती विपक्षी सरकारों ने दशकों सत्ता में रहने के बाद भी देश का विकास नहीं किया।उन्होंने संपर्क अभियान में लोगों से केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का अनुरोध किया।

            लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,सभासद प्रदीप मिश्र,वार्ड अध्यक्ष अनिकेत अग्रहरि के साथ अकबरपुर नगर के बूथ संख्या 98 रसूलाबाद में 100 घरों के 234 लोगों से सम्पर्क कर भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया।

        घर घर सम्पर्क अभियान के जिला संयोजक/जिला मंत्री पंकज वर्मा ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के शक्ति केंद बड़ेपुर लखनिया में शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 69 में शक्ति केंद्र संयोजक राहुल गुप्ता,बूथ अध्यक्ष अरविंद अग्रहरि के साथ घरों में संपर्क कर केंद्र सरकार के 9 वर्ष की कार्यों की जानकारी दी।

          भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के सभी 23 मंडलों में भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि के साथ ही 108 सम्पर्क टोली द्वारा अब तक 8 हजार घरों में 12 हजार लोगों से सम्पर्क कर उनसे मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस्ड काल करवा जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन