शिक्षकों की लंबित समस्याओं का अविलंब हो निस्तारण : सत्य प्रकाश


 

शिक्षकों की प्रांतीय बैठक में उठे ज्वलंत मुद्दे
 
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक लखनऊ दारुलशफा ए ब्लॉक के कॉमन हाल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मंडलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का प्रारंभ देवरिया जनपद अध्यक्ष हेमा त्रिपाठी के द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। बैठक का संचालन संगठन  प्रदेश महामंत्री अरूणेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा किया गया। प्रांतीय महामंत्री ने सदन को सर्वप्रथम गत कार्यवाही से अवगत कराया तत्पश्चात संगठन की अद्यतन उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के द्वारा अब तक लगभग आधा दर्जन आदेश विभाग से कराए जा चुके हैं। संगठन शिक्षकों की समस्याओं को उचित पटल पर रखकर उनका हर संभव समाधान कराने का प्रयास करता है,  साथ ही उच्चाधिकारियों से मिलकर पूर्व में दिए गए मांगपत्रों की नियमित समीक्षा भी करता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व शिक्षकों व कर्मचारियों की ज्वलंत समस्या पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कृत संकल्पित है। पुरानी पेंशन योजना की  बहाली हेतु विस्तृत कार्यक्रम बनाकर  समस्त मंडल व जनपद इकाईयों को शीघ्र भेजा जाएगा। संगठन प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि शासन द्वारा शिक्षकों की लंबित समस्याओं का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी के द्वारा सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार बिंद ने पद्दोनति से संबंधित विचार सदन में रखे। प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद ने अन्य कर्मचारियों की भांति परिषदीय शिक्षकों व कर्मचारियों को भी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की मांग की। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष यादव ने शिक्षक एकता पर बल देते हुए शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान करने की मांग की। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना शर्मा ने टाइम एंड मोशन सम्बंधी आदेश को निरस्त करते हुए शिक्षण कार्य के अतिरिक्त बढ़ाई गई समयावधि को समाप्त करने की मांग की। प्रांतीय मंत्री आदित्य नारायण मिश्र के द्वारा कहा गया कि यदि शिक्षक से प्रभारी प्रधानाध्यापक का कार्य लिया जा रहा है तो उस पद के समस्त लाभ भी दिए जाएं। प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया के द्वारा यथाशीघ्र संघ की कार्यकारिणियों का निर्वाचन कराने एवं सदस्यता शुल्क जमा करने की बात कही गई।प्रांतीय संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र नरवार द्वारा शिक्षकों को अर्धदिवस आकस्मिक अवकाश एवं पुरुष शिक्षकों को सवैतनिक पितृत्व अवकाश दिलाए जाने की मांग की गई। प्रांतीय संयुक्त मंत्री अक्षय कटियार के द्वारा शिक्षकों के लिए प्रतिकर अवकाश बहाल करने एवं अध्ययन अवकाश प्रदान करने की मांग की गई। प्रांतीय संयुक्त मंत्री अतुल कुमार शुक्ल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में मुख्यालय न छोड़ने के तुगलकी फरमान को निरस्त करने की मांग की तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश को समाप्त करते हुए उनके स्थान पर अर्जित अवकाश प्रदान करने की मांग की। देवीपाटन के मंडल महामंत्री अरुण कुमार मिश्र के द्वारा जीपीएफ ऑनलाइन किए जाने तथा अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण के नाम पर शोषण रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। अलीगढ़ के मंडल महामंत्री मयंक यादव ने अधिकारियों द्वारा की जा रही स्वेच्छाचारिता एवं शोषण के सम्बंध में सदन को अवगत कराया। गोरखपुर के मंडल महामंत्री विजय शंकर त्रिपाठी के द्वारा शिक्षकों को शत प्रतिशत प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने एवं एमएलसी स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों को वोट देने का अधिकार दिए जाने की मांग की गई। आगरा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने सदन में प्रस्तुत सभी समस्याओं से स्वयं को जोड़ा। चित्रकूट मंडल महामंत्री विश्व बंधु पांडेय ने मंडल की समस्या से अवगत कराया। बस्ती मंडल महामंत्री राधेश्याम वर्मा ने शिक्षकों की सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। बरेली मंडल अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा ने विभागीय एप और कार्य की अधिकता के कारण शिक्षकों पर हो रही विभागीय कार्यवाही से सदन को अवगत कराया तथा इसे रोक जाने की मांग की प्रयागराज मंडल महामंत्री ब्रजेंद्र सिंह ने विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आदेशों की समीक्षा की मांग की।कानपुर मंडल अध्यक्ष जफर अख्तर ने शासन से शिक्षक प्रतिनिधियों हेतु  विशेष अवकाश प्रदान कराने तथा कंपोजिट विद्यालयों हेतु स्पष्ट नीति निर्धारण कराने की मांग की। अयोध्या मंडल संयोजक देवानन्द विश्वकर्मा ने शिक्षकों के कर्मचारियों की भांति एसीपी निर्धारण की मांग की साथ ही विज्ञापन तिथि से वरिष्ठता निर्धारण कराए जाने की बात कही। लखनऊ मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि संगठन हर चुनौती का सामना करने को तत्पर है। प्रांतीय सदस्य मजहर मोहम्मद खान ने शिक्षकों की विदेश यात्रा (हज आदि) से संबंधित नियमो में बदलाव हेतु शासन को मांगपत्र भेजने की बात कही। प्रांतीय सदस्य संतोष तिवारी ने संगठन की इकाइयों को मजबूत करने हेतु उनके ससमय निर्वाचन कराने की मांग की। गोरखपुर अध्यक्ष बाल विनोद शुक्ल ने निलंबित शिक्षकों का पदस्थापन ऑनलाइन करने की बजाय शासनादेश में वर्णित व्यवस्था के अनुरूप किए जाने की मांग की।बस्ती अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय ने जनपद एवं मंडल का पुनः निर्वाचन कराए जाने की मांग की। महामंत्री बस्ती इजहारुल हक द्वारा वरिष्ठता सूची के प्रकाशन की बात कही गई।जनपद अमेठी महामंत्री रमाकांत मौर्य ने छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर समायोजन करने एवं विद्यालयों को पहली तिमाही में कंपोजिट ग्रांट प्रदान कराए जाने की मांग की। बैठक का समापन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन शिक्षक हित में हर संघर्ष करने हेतु कृत संकल्पित है। आवश्यकता पड़ने संगठन की सभी इकाईयों का आह्वान किया जायेगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार अनिल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह यादव, प्रांतीय ऑडीटर सतीश शुक्ल, प्रांतीय सदस्य गण अदील मंसूरी, सुरेश चन्द्र मिश्र, सुंदर सिंह, अनिल कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष मेरठ देवेंद्र सिंह छपराना, मंडल अध्यक्ष सतीश यादव, मंडल महामंत्री कानपुर महेंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री मेरठ सतेंद्र सिसौदिया, मंडल महामंत्री आगरा ओम प्रकाश आर्य, गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष बृज भूषण गौड़, जिलाध्यक्ष गोंडा श्रीमती किरन सिंह, महामंत्री सुधाकर मिश्र,  कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्त, जिलाध्यक्ष उन्नाव सौरभ सिंह, महामंत्री कृष्ण शंकर मिश्र, जिलाध्यक्ष आगरा दिनेश पाराशर, जिलाध्यक्ष महाराजगंज अजय पांडेय, महामंत्री विनय कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष कौशांबी राकेश सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष लखनऊ सुरेश जायसवाल, मथुरा जिलाध्यक्ष मुनीश चौधरी, जिलाध्यक्ष संभल सेवाराम दिवाकर, महामंत्री प्रदीप कुमार,  जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद प्रवेश कटियार, महामंत्री नीरज शुक्ल, जिलाध्यक्ष बलरामपुर गुरूवचन लाल, महामंत्री नवीन सिंह, जिलाध्यक्ष इटावा अशोक राजपूत, जिलाध्यक्ष कानपुर देहात अजय सिंह, महामंत्री मनोज मिश्र, जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर बाबूराम यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाराबंकी धर्मेंद्र कुमार वर्मा, महामंत्री देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अयोध्या सुधीर श्रीवास्तव, महामंत्री अशोक जायसवाल, जिलाध्यक्ष जौनपुर सुशील उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अमेठी अब्दुल रशीद, जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष बरेली मानवेन्द्र सिंह, महामंत्री तेजपाल मौर्य, जिलाध्यक्ष बदायूं सुरेशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष बांदा रफाकत हुसैन, जिलाध्यक्ष चित्रकूट जैनुल आबदीन, जिलाध्यक्ष हापुड़ नरेश कुमार, महामंत्री देवरिया फणींद्रमणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष बागपत नवीन चौधरी, जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मेरठ सत्यपाल सिंह, जिला संयोजक बुलंदशहर मबासी सिंह, जिला संयोजक मऊ मिलन कुमार चौरसिया सहित समस्त प्रांतीय, मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन