भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश घर-घर बांटे जा रहे हैं पत्रक

 



अंबेडकर नगर । 

केंद्र सरकार की 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गांवों और शहरों की बूथों पर सघन सम्पर्क कर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों बताकर उक्त के सम्बंध संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए पत्रक को वितरित कर रहे हैं।

          विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के नगर मण्डल की बूथ संख्या 38 बरवा नासिरपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, पूर्व पार्षद विजय कुमार भुर्जी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतुल मिश्र,शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश तिवारी,रमेश मिश्र,राजित राम वर्मा के साथ जन सम्पर्क करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश के साथ देश और समाज हित में लगातार काम कर रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बीते 9 सालों में देश में अभूतपूर्व विकास किया गया है।मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।मोदी जी की सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना में 17 करोड़ से भी अधिक किसानों का बीमा करवाया है।80 करोड़ देश वासियों को खाद्य सुरक्षा गारंटी अन्तर्गत 1121 लाख मीट्रिक टन मुफ्त खाद्यान्न वितरण किया गया। उन्होंने लोगों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाया।

        भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर की कुर्की मण्डल के शक्ति केंद्र जमुनीपुर में शक्ति केंद्र संयोजक विमल साहू,बूथ अध्यक्ष उदयभान तिवारी,जिला मंत्री संजय सिंह,शिव पूजन राजभर, अमित सिंह के साथ घर घर सम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सेवा,सुशासन एवम गरीब कल्याण के सफलतम कार्यकाल के 9 वर्ष में जनमानस के लिए किए गए कार्यों से गांव गरीब और किसान को खासा लाभ मिला है।मोदी जी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति करते हुए विश्व की अन्य देशों से हर मामले में आगे निकलता जा रहा है।भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुकी है।कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो जनकल्याण के विभिन्न योजनाओं से जनता को अच्छादित किया है।देश के प्रत्येक नागरिक की कल्याण और समृद्धि के लिए मोदी सरकार जिम्मेदारी से कार्य कर रही है।

             पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने दिव्यांश कन्नौजीय,अंकुर वर्मा के साथ टांडा विधान सभा क्षेत्र की सद्दरपुर मण्डल के बूथ संख्या 14 सुलेमपुर में घर घर सम्पर्क कर मोदी जी के नेतृत्व केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनहित के कार्यों की जानकारी दी।कहा कि गांव,गरीब,किसान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाली सरकार है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने विज्ञप्ति जारी कर उपरोक्त जानकारी दी है।

Comments

Popular posts from this blog

अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन