विकास दृष्टि संस्था द्वारा देश व प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित करने वाली महान विभूतियों को किया गया सम्मानित






लखनऊ(उमेश यादव)। विकास दृष्टि संस्था द्वारा  30 जुलाई 2023 को सुप्रसिद्ध तबला वादक श्री शीतला प्रसाद शुक्ल की जयंती मनाई जाती रही है। इसमें श्री शीतला प्रसाद शुक्ल भारत भास्कर और श्री शीतल प्रसाद शुक्ल नूर-ए-हिन्द अवॉर्ड दिया जाता रहा है। इस वर्ष उनकी पत्नी श्रीमती प्रभावती शुक्ला (जो कि लोक संगीत की विशेष ज्ञाता थी) के पंचतत्त्व में विलीन हो जाने के कारण उनके नाम को सम्मिलित करते हुए इस अवार्ड का नाम श्री शीतल - प्रभा भारत भास्कर अवार्ड एवं श्री शीतल - प्रभा नूर - ए - हिंद अवार्ड रख दिया गया है। यह कार्यक्रम बड़े उत्साह से राधा कमल मुखर्जी सभागार, लखनऊ विश्वविद्यालय में मनाया गया। इस जयंती का आयोजन संस्था की अध्यक्षा डॉ शोभा त्रिपाठी व सचिव डॉक्टर सरला शर्मा द्वारा, डॉक्टर अखिलेश मिश्र (आई ए एस) के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हरिओम, आई ए एस रहे। कार्यक्रम का आरंभ प्रतिभा गुप्ता की वाणी वंदना से हुआ। इसके उपरांत सरला शर्मा ने मातृ वंदना और डॉक्टर शोभा दिक्षित भावना नें पितृ वंदना पढ़ी। इसी समय मास्टर आराध्य प्रवीण नें सरस्वती को समर्पित तबला वादन करके सबका मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष डॉ शोभा त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन संस्था सचिव डॉ सरला शर्मा ने किया। संस्था द्वारा इस अवसर पर किसी महान संगीतकार व साहित्यकार को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। इसके अंतर्गत संस्था के संरक्षक डॉक्टर अखिलेश मिश्रा की सहमति से कमेटी नें इस वर्ष का श्री शीतल - प्रभा स्मृति भारत- भास्कर सम्मान विश्व विख्यात तबला वादक पंडित रविनाथ मिश्र व श्री शीतल - प्रभा नूर - ए - हिन्द अवार्ड मोहम्मद अली साहिल को देने का निर्णय लिया। जिसमें सम्मान - पत्र , रामचरितमानस, तुलसी माला, अंग वस्त्र और नारियल के साथ उन्हें ₹11000 की नगद धनराशि प्रदान की गई। संस्था प्रतिवर्ष समाज के अनेक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को भी उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान देती है, इस वर्ष उत्तर प्रदेश गौरव 2022, उत्तर प्रदेश गौरव 2023 का सम्मान एक साथ दिया गया। उत्तर प्रदेश गौरव 2022 नरेंद्र भूषण (साहित्य सेवा), अमित दीक्षित रामजी (रंगमंच सेवा), सुश्री वर्षा वर्मा (समाज सेव, प्रोफेसर रामकृष्ण दीक्षित( शिक्षा सेवा ), विनय कुमार सिंह (विधि एवं न्याय सेवा) तथा श्रीमती आस्था गोस्वामी को संगीत सेवा के लिए दिया गया। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश गौरव 2023 अनुराग पांडे (समाज सेवा), श्रीमती रंजना द्विवेदी (शिक्षा सेवा), श्रीमती सीमा गुप्ता (समाज सेवा ), विनोद शंकर शुक्ला (साहित्य सेवा), हरिमोहन बाजपेई माधव (साहित्य एवं पत्रकारिता), डॉ नीरज त्रिपाठी (चिकित्सा सेवा), मिथलेश लखनवी (संगीत सेवा), व बसंत शुक्ला को विधि एवं न्याय की सेवा हेतु दिया गया। इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्ष स्माइल मैन यश भारती डॉक्टर सर्वेश अस्थाना रहे। आमंत्रित कवियों में डॉ सुमन दुबे, राजेश श्रीवास्तव, सतीश मधुप, चंद्रशेखर वर्मा, सिराज मन्ज़र काकोरवी, अपराजिता सिंह व राजकुमार भरत साथ ही सरला शर्मा व शोभा त्रिपाठी ने काव्य पाठ करके दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। इस्माइल मैन डॉक्टर सर्वेश अस्थाना ने अपने चुटकुले अंदाज में दर्शकों का मन मोह लिया। डॉक्टर अखिलेश मिश्रा ने समस्त कार्यक्रम का संचालन किया और शानदार रचनाएं पढ़ी। समस्त कार्यक्रम का संयोजन विपिन शर्मा पत्रकार कासगंज ने किया। इस अवसर पर उपस्थित महत्वपूर्ण लोगों में राम कृष्ण स्वर्णकार आईपीएस , अश्विनी श्रीवास्तव आईआरएस, आर जे सिंह चेयर मैन रजत ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुष्प लता सिंह, रमेश प्रसना अध्यक्ष डेल्फिक काउंसिल ऑफ इंडिया, डॉ गयासुद्दीन खानजॉइन डायरेक्टर स्टेट मेडिको लीगल सेल,  अनुराग पांडे, श्रीमती रंजना द्विवेदी, मंजुल मन्ज़र मिश्रा, रुचि मिश्रा, रतिका शुक्ला, प्रतिभा गुप्ता, रेनू द्विवेदी, डॉ मनोज अग्रवाल, चंद्रदेव दीक्षित, योगी योगेश शुक्ला आदि शहर के विख्यात प्रतिभावान रचनाकार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख