सहकारी समितियों में सदस्यता अभियान शुरू अभिषेक सिंह,अम्बेडकर नगर। साधन सहकारी समिति में किसानों को सदस्य बनने का अभियान 1 से 14 अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत साधन सहकारी समिति दुल्हुपुर में सुबह 10 बजे से अभियान का शुभारंभ हुआ। उप आयुक्त सहकारिता व जिला बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सहकारी कर्मचारी को निर्देश दिए कि सदस्यता वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित समयावधि में शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। बताया कि शासन की कल्याणकारी योजना जैसे 0% पर ऋण व वस्तु ऋण पर 10 प्रतिशत अनुदान जैसे लाभ तभी मिल सकते हैं जब किसान प्राथमिक सहकारी समिति के सदस्य होंगे और ऐसी कई किसान कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए किसान संस्था के सदस्य बनें। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हम 14 अगस्त तक क्षेत्र के सभी किसानों को सहकारी समिति के सदस्य बनाएं। यह अभियान14 अगस्त तक सतत जारी रखेंगे। संचालन साधन सहकारी समिति दुल्हूपुर के सचिव जय गोविंद सिंह ने समिति के प्रांगण में मंगलवार से सदस्यता अभियान शुरू किया। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन 30 नवीन सदस्य बनाए। वर्तमान में समिति में 700 सदस्य हैं। जबकि कुल कृषकों की संख्या करीब 1800 है। इस प्रकार से लगभग आधे से अधिक किसान अभी भी सदस्य नहीं हैं। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि भाजपा चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ टिल्लू सिंह के निर्देश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,रामदरश उपाध्याय,अनिल कुमार सिंह,संजय सिंह,धीरेंद्र सिंह,विनोद सिंह,सुनील गुप्ता,राजन उपाध्याय,मुकुल सिंह,राममिलन,जोगिंदर मौर्य,सत्येंद्र सिंह,प्रवीण गौड़, त्रिवेणी पांडे,हलधर पांडे आदि सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे
सहकारी समितियों में सदस्यता अभियान शुरू
अभिषेक सिंह,अम्बेडकर नगर।
साधन सहकारी समिति में किसानों को सदस्य बनने का अभियान 1 से 14 अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत साधन सहकारी समिति दुल्हुपुर में सुबह 10 बजे से अभियान का शुभारंभ हुआ। उप आयुक्त सहकारिता व जिला बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सहकारी कर्मचारी को निर्देश दिए कि सदस्यता वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित समयावधि में शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। बताया कि शासन की कल्याणकारी योजना जैसे 0% पर ऋण व वस्तु ऋण पर 10 प्रतिशत अनुदान जैसे लाभ तभी मिल सकते हैं जब किसान प्राथमिक सहकारी समिति के सदस्य होंगे और ऐसी कई किसान कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए किसान संस्था के सदस्य बनें। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हम 14 अगस्त तक क्षेत्र के सभी किसानों को सहकारी समिति के सदस्य बनाएं। यह अभियान14 अगस्त तक सतत जारी रखेंगे। संचालन साधन सहकारी समिति दुल्हूपुर के सचिव जय गोविंद सिंह ने समिति के प्रांगण में मंगलवार से सदस्यता अभियान शुरू किया। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन 30 नवीन सदस्य बनाए। वर्तमान में समिति में 700 सदस्य हैं। जबकि कुल कृषकों की संख्या करीब 1800 है। इस प्रकार से लगभग आधे से अधिक किसान अभी भी सदस्य नहीं हैं। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि भाजपा चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ टिल्लू सिंह के निर्देश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,रामदरश उपाध्याय,अनिल कुमार सिंह,संजय सिंह,धीरेंद्र सिंह,विनोद सिंह,सुनील गुप्ता,राजन उपाध्याय,मुकुल सिंह,राममिलन,जोगिंदर मौर्य,सत्येंद्र सिंह,प्रवीण गौड़, त्रिवेणी पांडे,हलधर पांडे आदि सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
Comments