प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांगों की रणनीति को लेकर की बैठक

 प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांगों की रणनीति को लेकर की बैठक




बाराबंकी। शनिवार 05 अगस्त 2023 को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बड़ेल में की गई। जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश के क्रम में जिला कार्यकारिणी व जिला अध्यक्ष, मंत्री, कोषध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर इस बैठक में चर्चा की गई, 10 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य 18 सूत्री मांग पत्र का अपने अपने विधायक से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना तथा  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय बेसिक निशातगंज लखनऊ पर धरना सितम्बर के अन्तिम सप्ताह में दिया जाना प्रस्तावित है,  23 अगस्त 2023 को मंडलीय अधिवेशन अयोध्या में प्रस्तावित है जिसमें जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से सौ की संख्या अध्यापक प्रतिभाग कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री ब्रजेंद्र सिंह, अरविन्द अंजान, कुलदीप सिंह, डॉ. अशोक यादव, जमाल अहमद खां, खुर्शीद अहमद, धर्मेंद मिश्रा, रंजीत सिंह, नीरज श्रीवास्तव, प्रमोद अवस्थी, मुमताज, राजकुमार, मोहम्मद आसिफ, फैज़ अहमद, मुजफ्फर, सूर्यकांत यादव, शैलेश चौबे, जंगबहादुर वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक

बेलसडी गांव में नेहरू युवा दंगल का वार्षिक विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन