जनकल्याण किसान एसोसिएशन 31 दिसंबर तक चलाएगा चंद्रयान3 सफलता सम्मान अभियान
जनकल्याण किसान एसोसिएशन 31 दिसंबर तक चलाएगा चंद्रयान3 सफलता सम्मान अभियान
विद्यालयों के उत्कृष्ट छात्र होंगे सम्मानित
बाराबंकी। चंद्रयान 3 की सफलता के उपलक्ष में जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा जहां अरुणोदय पब्लिक स्कूल मसूदपुर में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विशाल सम्मान समारोह आयोजित कर 551 महान विभूतियों को टी शर्ट, प्रतीक चिन्ह, गोल्ड मेडल व सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं सोमवार को संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने विकासखंड देवा स्थित प्रतिभा शिक्षा निकेतन नरैनी पहुंचकर विद्यालय के उत्कृष्ट टॉप 10 बच्चों देवांश सिंह, शुभम यादव, काव्या जायसवाल, उत्सव सिंह, उत्कर्ष मौर्या, खुशी मौर्या, अनुज्ञा वर्मा, मुइन अहमद, रिया यादव, सोनाक्षी श्रीवास्तव को गोल्ड मेडल व फूल माला पहनाकर फूलमाला के चंद्रयान 3 सफलता सम्मान 2023 से सम्मानित किया साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र कुमार वर्मा को भी प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट कर भव्य फूलमाला पहनकार सम्मानित किया। इसी क्रम में श्याम बाल विद्या मंदिर तकाजीपुर में अध्यनरत उत्कृष्ट टॉप 10 बच्चों मोनिका यादव, प्रियंका यादव, काव्या, अनन्या पटेल, विशाल कुमार, सार्थक जायसवाल, शिवांश विश्वकर्मा, भूपेंद्र कुमार शुक्ला, गीता, लुबना बानो सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं को भी गोल्ड मेडल व सम्मान पत्र भेंट कर फूल मालाओं से सम्मानित किया। तत्पश्चात अंसरा पब्लिक स्कूल खेवली के टॉप 10 बच्चे अपूर्वी सिंह, प्राची, मयंक यादव, नितिन कुमार, तृषा, तान्या वर्मा, प्राची, तनु वर्मा, राजीव कुमार, शिवम कश्यप के साथ सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को गोल्ड मेडल व सम्मान पत्र भेंट कर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। जिसके लिए सभी को अपार खुशी है। इसके उपलक्ष्य में हमारे संगठन जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा आगामी 1 सितंबर से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक अभियान चलाकर सभी विद्यालयों के उत्कृष्ट टॉप 10 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
Comments