5 सितंबर 2023 को महामहिम राज्यपाल महोदय का अंबेडकर नगर दौरा

5 सितंबर 2023 को महामहिम राज्यपाल महोदय का अंबेडकर नगर दौरा


जिला प्रशासन ने तेज की महामहिम राज्यपाल के स्वागत की तैयारियां




रिपोर्ट ब्रिजेश सिंह, अंबेडकर नगर ।


5 सितंबर 2023 को महामहिम राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित   कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने तैयारी बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 5 सितंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का जनपद में दौरा प्रस्तावित है। 

      महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक,लोहिया भवन में अन्य कार्यक्रम के अतिरिक्त क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ, डीसीएनआरएल, डीसी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया। 

       बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख