जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने 551 महान विभूतियों को किया सम्मानित

 जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने 551 महान विभूतियों को किया सम्मानित

चंद्रयान 3 की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ सम्मान समारोह 




बाराबंकी(उमेश यादव)। चंद्रयान 3 की सफलता के उपलक्ष में जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा रविवार को विकासखंड बंकी के अरुणोदय पब्लिक स्कूल मसूदपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन द्वारा करीब 500 से अधिक महान विभूतियों को टी शर्ट प्रतीक चिन्ह, गोल्ड मेडल एवं सम्मान पत्र भेंट कर चंद्रयान 3 सफलता सम्मान 2023 से फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। संगठन की मार्गदर्शक श्रीमती संतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख देव ने चंद्रयान 3 की सफलता को अपने देश के लिए एक ऐतिहासिक सफलता बताया। मुख्य अतिथि ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि मैं संगठन की नीव से लेकर अभी तक संगठन का शुभचिंतक रहा हूं और आजीवन संगठन का शुभचिंतक रहकर संगठन को आगे बढ़ाने में तन मन धन से सदैव सहयोग करता रहूंगा। वही संगठन की मार्गदर्शिका

श्रीमती संतोष श्रीवास्तव ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे जीवन रक्षार्थ एक पौध रोपण अभियान पर विशेष बल देते हुए सभी से एक एक पौधारोपित करने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत शिक्षक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, प्रसिद्ध कवि सनद कुमार अनाड़ी, अरुणोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरुण सिंह, मैनेजर विजय सिंह, भोजपुरी गायक संतोष राय, आकाशवाणी लखनऊ से पधारे विकास चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिभा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विख्यात कवि सनद कुमार अनाड़ी, भोजपुरी गायक संतोष राय एवं भजन गायक गुरचरण लाल खलीफा जी ने चंद्रयान सफलता पर गीत, कजरी, सावन गीत, देश भक्ति, किसानी की वेदना, शिक्षा एवं पर्यावरण संबंधित गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।महिला थानाध्यक्ष बाराबंकी श्रीमती मुन्नी सिंह ने चंद्रयान पर अपने वक्तव्य व्यक्त करने के साथ साथ महिलाओं को भी जागरूकता संबंधित उद्बोधन व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रमुख महासचिव धर्मराज यादव ने किया। संबोधन के क्रम में संगठन के प्रदेश संयोजक निर्मल सिंह यादव एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता सतीश चंद्र यादव, विद्यालय के प्रबंधक अरुण सिंह, मंडल प्रभारी विनय यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के संस्थापक योगेंद्र बहादुर सिंह बिसेन, आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अमित तिवारी लखनऊ, राम प्रकाश यादव प्रधानाचार्य रामसेवक यादव इंटर कॉलेज, प्रमोद कुमार वर्मा, अंगद कुमार कश्यप, अमरीश कुमार वर्मा, लक्ष्मीकांत यादव, अनिल कुमार यादव, अमित कुमार वर्मा, राममिलन वर्मा, देशराज वर्मा, राजकुमार ग्राम प्रधान पलिया मसूदपुर, आनंद यादव, अवधेश यादव, लक्ष्मीकांत यादव, कपिल यादव आदि के साथ संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, राजकीय अधिकारी, पत्रकार, पुलिस, शिक्षक, चिकित्सक, सर्प मित्र एवं पर्यावरण प्रेमियों सहित 551 महान विभूतियों को टी शर्ट, प्रतीक चिन्ह, गोल्ड मेडल, सम्मान पत्र भेंट कर चंद्रयान 3 सफलता सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने सभी अतिथियों का सह्रदय आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन