पुण्यतिथि पर याद किए गए कीर्ति शेष वरेण्य साहित्यकार कल्पनाथ सिंह
पुण्यतिथि पर याद किए गए कीर्ति शेष वरेण्य साहित्यकार कल्पनाथ सिंह
रविवार 13 अगस्त को सादर नमन कार्यक्रम
बाराबंकी। कीर्तिशेष वरिष्ठ साहित्यकार श्री कल्पनाथ सिंह जी की तृतीय पुण्य तिथि पर जनपद के साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें याद किया, 11 अगस्त 23 को बाराबंकी में कंपनी बाग चौराहा स्थित उनके प्रतिष्ठान कल्पना प्रकाशन पर पूर्वान्ह 11 : 30 बजे जनपद बाराबंकी के अनेक साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विनय दास, साहित्य भूषण मोहम्मद मूसा खान अशांत, डॉक्टर श्यामसुंदर दीक्षित, एडवोकेट अकबाल राही, साहित्य अनुरागी एडवोकेट प्रकाश सिंह तोमर, दुर्गा प्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजेश सिंह, दीपक गुप्ता, प्रदीप कुमार, राम गोपाल वर्मा, बलराम वर्मा, तथा श्री कल्पनाथ सिंह सेवा न्यास के मुख्य सेवक सर्वेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त साहित्य प्रेमियों ने उनके लिखे कई कालजयी गीतो को पढ़कर, उनके साहित्य का मनन कर अपनी सुमानांजलि अर्पित की। इसके पूर्व श्री सिंह के श्रीनगर स्थित आवास पर उनकी धर्मपत्नी, उनकी बहू तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ओमना सिंह ने उनके चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर उन्हें अपने सच्चे श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री कल्पनाथ सिंह सेवा न्यास जनपद बाराबंकी के मुख्य सेवक सर्वेश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अवगत कराया है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 अगस्त, 2023 को देश के वरिष्ठ साहित्यकार श्री कल्पनाथ सिंह जी की तृतीय पावन स्मृति में सादर नमन कार्यक्रम का आयोजन पटेल चौराहा, स्थिति क्राउन पैलेस में अपरान्ह 2 : 30 बजे से किया जाएगा। जिसमें श्री कल्पनाथ सिंह जी को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि एवं मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा हिंदी साहित्य में उनके अतुलनीय योगदान हेतु उन्हें, सादर नमन किया जाएगा।
Comments