अवसानेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया जलाभिषेक
अवसानेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया जलाभिषेक
हैदरगढ़ बाराबंकी(राकेश पाठक)। देवों के देव महादेव अवसानेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अपने समर्थकों के साथ जलाभिषेक किया। मलमास माह के पांचवे सोमवार को पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप एवं पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने अवसानेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर आरती पूजन अर्चन व जलाअभिषेक करके प्रार्थना की। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के मंदिर परिसर में पहुंचने से पहले से इंतजार कर रहे हैं उनके समर्थकों ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह, अधिवक्ता संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंकू सिंह, राजू सिंह, चंद्रशेखर सिंह बेल्हरी, सपा नेता अय्यूब कुरैशी सहित भारी संख्या में लोगों ने अपने नेता का स्वागत किया।
Comments