किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : विक्रांत सैनी
किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : विक्रांत सैनी
बाराबंकी। सोमवार को जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट का संगठन विस्तार करते हुए जिला कार्यालय बेगमगंज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत बंकी के चार सभासद और 24 कार्यकर्ता भाकियू हरपालगुट में आस्था जताई, और सदस्यता ग्रहण की। जिसमें सभासद चौधरी मोहम्मद इरफान मास्टर को बंकी नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राहुल सभासद व मनीष गौतम सभासद व, पहले से सभासद अवधेश यादव और रामजी यादव को बंकी ब्लॉक उपाध्यक्ष और विनोद बाथम को नगर सचिव, मोहम्मद अज्जू नगर उपाध्यक्ष बंकी व, मोहम्मद नदीम नगर बंकी मीडिया प्रभारी, नीरज यादव, मुकेश यादव, सरवन कुमार यादव, मोहम्मद जुनेद, अरविंद यादव, बृजेश यादव, अरविंद यादव, रामचंद्र यादव, गोले यादव, शिव नारायण यादव, जिला अध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि जनपद में किसान समस्याओं को लेकर आंदोलन और संघर्ष किया जा रहा है यदि अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो बाराबंकी जनपद मुख्यालय पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मुख्य रूप से जिला महासचिव राजकुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, नीरज यादव, अशफाक सिद्दीकी, मोहम्मद रहमान आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments