कल्पनाथ सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगी वरिष्ठ लेखिका डॉ अमिता दुबे

 कल्पनाथ सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगी वरिष्ठ लेखिका डॉ अमिता दुबे 


" सादर - नमन " कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार भी होंगे सम्मानित




बाराबंकी। श्री कल्पनाथ सिंह, सेवा न्यास, जनपद, बाराबंकी के मुख्य सेवक सर्वेश कुमार सिंह ने एक  विज्ञप्ति जारी करते हुए अवगत कराया है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 अगस्त, 2023 को देश के वरिष्ठ साहित्यकार श्री कल्पनाथ सिंह जी की तृतीय पावन - स्मृति में  " सादर - नमन " कार्यक्रम का आयोजन पटेल चौराहा, स्थिति क्राउन पैलेस में अपरान्ह 2 : 30 बजे से किया जाएगा। जिसमें श्री कल्पनाथ सिंह जी को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि एवं मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा हिंदी साहित्य में उनके अतुलनीय योगदान हेतु उन्हें " सादर - नमन " किया जाएगा।  प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष ( 2023) " कल्पनाथ सिंह स्मृति  - सम्मान " हिंदी साहित्य की उत्कृष्ट एवं दीर्घकालिक सेवा हेतु लखनऊ की प्रसिद्ध वरिष्ठ लेखिका डॉक्टर अमिता दुबे को प्रदान किया जाएगा। श्रीमती दुबे जी को स्मृति - चिन्ह, अंग - वस्त्र,  पुष्प - गुच्छ और पत्र - पुष्प (सम्मानित धनराशि) देकर भव्य - कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद के कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को भी अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाराबंकी के गौरव प्रगतिशील वैज्ञानिक कृषक पद्मश्री रामसरन वर्मा करेंगे तथा मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप होंगे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ0 रामबहादुर मिसिर, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ0 जयनाथ मणि त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्यकार एवं सम्पादक अंचल भारती(देवरिया), चन्द्रभाल श्रीवास्तव " सुकुमार " वरिष्ठ साहित्यकार बनारस, श्रीमती स्नेहलता " स्नेह " वरिष्ठ बाल साहित्यकार लखनऊ, तथा  महेंद्र भीष्म वरिष्ठ साहित्यकार लखनऊ होंगे। कार्यक्रम में श्री कल्पनाथ सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा होगी जिसमें प्रमुख वक्तागण डॉ श्याम सुंदर दीक्षित, डॉ विनय दास, डॉ सत्यवान होंगे। कार्यक्रम में श्री सिंह की  लिखित पुस्तक " दो आंखें  " (एकांकी - संग्रह) से एक एकांकी का  वाचन, वाणी - अभिनय द्वारा, नृत्य - नाटिका " धरोहर " का नाट्य - मंचन एवं उनके जीवन पर आधारित वृत्तचित्र का भी प्रसारण होगा। कार्यक्रम में जनपद के समस्त साहित्यकारों, शायरों, कवियों, संगीतकारों, कलाकारों, पत्रकारों सहित साहित्य प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से पुष्पांजलि अर्पण हेतु आयोजक एवं संयोजक मंडल के मुख्य सेवक सर्वेश कुमार सिंह, अजय सिंह गुरुजी, साहित्य भूषण मूसा खान अशान्त, सगीर नूरी, आदर्श बाराबंकवी, प्रदीप सारंग, आशीष पाठक, पंकज वर्मा कंवल तथा अनूप कल्याणी द्वारा विन्रम अनुरोध किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख