चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरने के साक्षी बने शिक्षक व छात्र
चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरने के साक्षी बने शिक्षक व छात्र
बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज के प्राथमिक विद्यालय मर्दापुर के शिक्षक व छात्र बुद्धवार 23 अगस्त 2023 को भारत के चंद्रयान के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरने के साक्षी बने। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र प्रताप सिंह व सहायक अध्यापक उमेश चन्द्र ने इस गरिमामई उपलब्धि के विषय में छात्रों को विस्तार से बताते हुए कहा कि असफल होने के बावजूद निरंतर प्रयास करते रहने से एक दिन सफलता जरूर मिलती है। चंद्रयान 2 की असफलता के बाद देश के वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी और रात दिन एक करके मिशन चन्द्रयान 3 को सफल बनाया। आज पूरी दुनिया भारतीय वैज्ञानिकों की जय जयकार कर रही है। इस अवसर पर बृजेन्द्र बहादुर सिंह सहित अभिभावक भी मौजूद रहे। चन्द्रयान 3 की सफलता पर शिक्षक व छात्रों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन गाकर हर्ष व्यक्त किया।
Comments