अरविंद मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों ने दी बधाई

 अरविंद मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों ने दी बधाई




बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की आहट को देखते हुए अभी से तैयारी करने शुरू कर दी है। संगठन में कहीं पर किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार सरकार बने। एक एक सीट की समीक्षा करने के साथ ही संगठनात्मक समीक्षा करनी शुरू कर दी। जिसके परिणामस्वरूप बाराबंकी जनपद में जिलाध्यक्ष शशांक सिंह कुशमेश को पद से हटाकर नए जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा नेता अरविन्द कुमार मौर्या को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। छात्र जीवन में लखनऊ यूनिवर्सिटी से राजनीति की शुरुवात कर  भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर जिम्मेदारियां का प्रमुखता से निर्वाहन करने वाले  तेज तर्रार युवा भाजपा नेता अरविंद कुमार मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्ष बाराबंकी पद पर नियुक्ति की। भाजपा नेता अरविंद मौर्या के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर पार्टी पदाधिकारियों  व शुभचिंतकों जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सरिता सिंह, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा शशी कुमार गुप्ता, अमरजीत श्रीवास्तव, अरुण रावत, विनीत रस्तोगी, आकाश वर्मा, गुरदीप सिंह सिद्धू, अक्षय वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, सदस्य जिला पंचायत गुलाब सिंह रावत सहित अन्य लोगों ने पैसार स्थित आवास पर जाकर मिठाई ख़िलाकर शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन